29 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस का बुरा दिन: दो पार्षद और एक नेता आम आदमी पार्टी...

कांग्रेस का बुरा दिन: दो पार्षद और एक नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

   दिल्ली नगर निगम में आप ने 134 सीटें ,बीजेपी 104 सीटें और कांग्रेस ने मात्र 9 सीटें जीती है 

Google News Follow

Related

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुंह की खाने के बाद भी कांग्रेस का बुरा समय पीछा नहीं छोड़ रहा है। सात दिसंबर को एमसीडी के चुनाव में आये नतीजों ने कांग्रेस का खाता तो खु,ला लेकिन यह आंकड़ा दो अंकों में नहीं पहुंच सका है। निगम चुनाव में  आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली तो बीजेपी को 104 सीटों से संतोष करना पड़ा। जबकि कांग्रेस को मात्र 9 सीटें ही जीत पाई। अब कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर है। दो कांग्रेसी पार्षद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

शुक्रवार को बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस नाजिया खातून, मुस्तफाबाद वार्ड से सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इतना ही नहीं, दिल्ली के कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेंहदी भी आप में शामिल हो गए। कांग्रेस के दो पार्षद और एक नेता ने आप पार्टी के निगम प्रभारी के सामने शामिल हुए। बता दें कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने  134 जीतों पर जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी 104 सीट ही जीत पाई।

वही,कांग्रेस की बात करें तो  मात्र नौ सीट ही हासिल कर पाई। मालूम हो कि  इस बार दिल्ली नगर निगम का चुनाव 250 सीटों पर हुआ था। इससे पहले  दिल्ली नगर निगम तीन हिस्सों में बंटा हुआ था। जिसका  परिसीमन के बाद एकीकरण कर वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी।

 
ये भी पढ़ें  

हिमाचल में सीएम को लेकर फंसा पेंच, प्रतिभा सिंह के समर्थकों का हंगामा

गुजरात की जीत झांकी, मिशन 2024 बाकी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें