30 C
Mumbai
Monday, January 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटठाकरे गुट के नेता दलवी गिरफ्तार, CM शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक्शन ...

ठाकरे गुट के नेता दलवी गिरफ्तार, CM शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक्शन   

Google News Follow

Related

ठाकरे गुट के नेता और पूर्व मेयर दत्ता दलवी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किये जाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दलवी की गिरफ्तारी उनके आवास से की गई है। बता दें कि, दलवी ने एक सभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चाबुक मारने की बात कही थी। जिसके बाद शिंदे गुट द्वारा पुलिस थाने में  शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बाद दलवी को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, रविवार को ठाकरे गुट द्वारा भांडुप में एक सभा का आयोजन किया गया था। इसी सभा में दलवी ने सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वबाल खड़ा कर दिया।बता दें कि, राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान एकनाथ शिंदे जयपुर में बीजेपी उम्मीदवार बाल मुकुंद आचार्य महाराज के समर्थन में प्रचार किया। जहां सीएम शिंदे के उत्साही समर्थकों ने उन्हें “हिन्दू ह्रदय सम्राट” बताया था। इसके बाद ठाकरे गुट के नेताओं ने सीएम शिंदे की खूब आलोचना की थी। हालांकि, शिंदे गुट ने कहा था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कभी खुद को “हिन्दू ह्रदय सम्राट” नहीं कहलाया। इसी बात को लेकर दलवी ने  मुख्यमंत्री शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद भूषण पलांडे नामक ने दलवी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।

भांडुप पुलिस ने बुधवार को सुबह आठ बजे दलवी को गिरफ्तार किया। दलवी की गिरफ्तारी उनके आवास विक्रोली से की गई। दलवी पर आरोप है कि उन्होंने एक सार्वजनिक सभा में संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया। वहीं, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दलवी की गिरफ्तारी के बाद उद्धव गुट के कई नेता भांडुप थाने पहुंचकर  नारेबाजी की। इस मौके पर संजय राउत और सुनील राउत पर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें 

“सर! जब हमें दूसरे देश से बचा लाते हैं ,यहां तो हम घर में थे” नेगी PM से कहा 

17 दिनों बाद निकले मजदूरों को एक-एक लाख की मदद ,15 दिन की छुट्टी        

17 दिनों बाद श्रमिकों ने जीती जिंदगी की जंग, सुरंग में फंसे 41 मजदूर बाहर आये

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,496फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें