30 C
Mumbai
Thursday, April 23, 2026
होमदेश दुनियाUP LS Phase 3 Election: भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुआ पथराव!

UP LS Phase 3 Election: भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुआ पथराव!

Google News Follow

Related

मैनपुरी में विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल  हो गए। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा।इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों मतदान हो रहा है|बता दें कि तीसरे चरण की वोटिंग में 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार लड़ते दिखाई दे रहे हैं|

आगरा में धीमी रफ्तार से मतदान: आगरा में शमशाबाद के एपी इन्टर कॉलेज में मतदान धीमी रफ्तार से हो रहा है। बूथ पर 615 में से 175 वोट ही पड़े है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ अब मतदान की रफ्तार भी कम होने के आसार है। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार संग वोट डाला। उन्होंने बरेली के लालफाटक स्थित गांव कांधरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जो हम ने नारा दिया था अब की बार तीन लाख पार, उससे भी आगे जा रहे हैं।

यूपी 26.12 फीसदी मतदान: आगरा में 25.87 फीसदी मतदान, एटा में 27.17 प्रतिशत वोटिंग, आंवला में 25.98 फीसदी मतदान, फतेहपुर सीकरी में 27.63 प्रतिशत वोटिंग, फिरोजाबाद में 24.42 फीसदी मतदान, बदायूं में 26.02 फीसदी मतदान, बरेली में 23.60 प्रतिशत वोटिंग, मैनपुरी में 25.13 फीसदी मतदान, संभल में 29.55 प्रतिशत मतदान और हाथरस में 26.05 फीसदी वोटिंग की गयी|

संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते क्योंकि इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव ने मैनपुरी के सैफई के अभिनव विद्यालय के बने बूथ पर मतदान किया। अखिलेश ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा वोट करें। हालांकि, यहां पर वीवीआईपी को देखते हुए चारों बूथ को मॉडल का दर्जा दिया गया है। 

कासगंज के अमांपुर के डोरहई पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक के भाई का दबंगाई दिखा रहा था। पोलिंग बूथ में अंदर घुस कर मतदान कर्मियों को हड़का रहा था। सपा के एजेंटों के मना करने पर विधायक के भाई ने अभद्रता कर दी। इस पर ग्रामीणों ने विधायक के भाई यतेंद्र कुमार उर्फ काले को दौड़ा लिया। पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें-

IE Process: निरीक्षण करने के लिए चार देशों के आठ लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रायगढ़!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,151फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें