28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने परिवार संग आमेर किला घूमकर संस्कृति निहारी!

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने परिवार संग आमेर किला घूमकर संस्कृति निहारी!

वेंस और उनका परिवार हाठी स्टैंड से खुले जीप में किले पहुंचे। रास्ते में उन्होंने किले की बाहरी वास्तुकला, मावठा सरोवर और केसर क्यारी बाग देखा।

Google News Follow
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों के साथ मंगलवार सुबह आमेर के किले का दौरा किया। चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए जेडी वेंस परिवार सहित देर रात जयपुर पहुंचे। वह अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक रामबाग पैलेस में ठहरे हैं।

सुरक्षा कारणों से आमेर किले को पहले ही खाली करा लिया गया और पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। वेंस और उनका परिवार हाठी स्टैंड से खुले जीप में किले पहुंचे। रास्ते में उन्होंने किले की बाहरी वास्तुकला, मावठा सरोवर और केसर क्यारी बाग देखा।

जालेब चौक में दो हथनियों, ‘पुष्पा’ और ‘चंदा’ ने पारंपरिक राजस्थानी गहनों और परिधानों में सजकर वेंस परिवार का स्वागत किया। पुष्पा ने वेंस को आशीर्वाद दिया, जबकि चंदा ने उनके गले में फूलों की माला डाली।

महावत बल्लू खान ने बताया कि दोनों हथनियों को 350 साल पुराने गहनों जैसे हार और पायल से सजाया गया था। राजस्थानी लोक कलाकारों ने वेंस के स्वागत में परफॉर्मेंस दी। इसके बाद एक गाइड ने वेंस और उनके परिवार को किले का भ्रमण कराया।

किले के बाद वेंस पन्ना मीणा कुंड और अनोखी संग्रहालय जाएंगे। आमेर का दौरा पूरा करने के बाद वेंस परिवार रामबाग पैलेस में थोड़ा आराम करेगा। दोपहर 2:45 बजे वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में अमेरिकी व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार व द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा होगी।

दोपहर के भोजन से पहले वेंस को जयपुर के प्रमुख स्थलों जैसे जल महल, हवा महल और शहर की गुलाबी वास्तुकला के बारे में जानकारी दी जाएगी। उनके लिए पारंपरिक राजस्थानी भोजन परोसा जाएगा।

शाम को वेंस रामबाग पैलेस में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-अमेरिका सहयोग कार्यक्रमों और आर्थिक साझेदारी पर बात होगी।

आमेर किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और खुफिया टीमें वेंस और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 23 अप्रैल को वेंस सुबह 9 बजे जयपुर एयरपोपर्ट से आगरा के लिए रवाना होंगे। वह ताजमहल परिसर में तीन घंटे बिताएंगे और दोपहर 2 बजे के बाद जयपुर लौटेंगे। यहां वह सिटी पैलेस जाएंगे, जहां उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगी। 24 अप्रैल की सुबह वेंस अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें-

‘गृह युद्ध’ बयान पर फंसे दुबे, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई अगले हफ्ते!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें