29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाUP BJP: जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, इस तरह सधेगा 2024 का चुनाव

UP BJP: जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, इस तरह सधेगा 2024 का चुनाव

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी को अगले सप्ताह अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है। स्वतंत्र देव सिंह राज्य सरकार में जल शक्ति मंत्री है. पार्टी संविधान के अनुसार एक व्यक्ति एक पद की परम्परा है। जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि जल्द पार्टी इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।

दरअसल, राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दोबारा सत्ता में लौटी। जिसमें बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह थे। लेकिन कुछ समय से पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि जल्द शीर्ष नेतृत्व इस पर निर्णय ले सकता है। हालांकि, नए अध्यक्ष का चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया जाएगा। बीजेपी जाति समीकरण को ध्यान में रखकर उस पर फैसला करेगी। अगले अध्यक्ष के तौर पर जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए कुछ नाम आगे चल रहे हैं।

कहा जा रहा है कि, प्रदेश अध्यक्ष  की दौड़ में 15 नाम चर्चा में हैं। जिनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रकाश पाल,  बाबूराम निषाद, शिव प्रताप शुक्ला, लक्ष्मीकांत वाजपेई, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, मानवेंद्र सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, जफर इस्लाम ,नरेश अग्रवाल, संजय सिंह के नाम चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि यूपी में बीजेपी की दोबारा सरकार बनने के बाद से बीजेपी के नए प्रदेश अध्‍यक्ष को लेकर चर्चा तेज है। नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव का भी खास ध्यान रखेगा। लोकसभा चुनाव में भी ज्यादा समय नहीं है, ऐसे में पार्टी पूरे सोच विचार के साथ और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए अगले अध्यक्ष का चुनाव करेगी।

 
ये भी पढ़ें 

कर्नाटक में बीजेपी नेता की हत्या, नूपुर शर्मा एंगल जुड़ने पर हंगामा    

बिहार में साधु के भेष में छह मुस्लिमों को बजरंग दल ने पकड़ा 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें