27 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाUttarakhand: तीन बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान, उत्तरकाशी सबसे आगे

Uttarakhand: तीन बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान, उत्तरकाशी सबसे आगे

प्रदेशभर में 3.00 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान किया गया। वही उत्तरकाशी सबसे आगे हैं, जहां 56 प्रतिशत से अधिक मतदान किया गया।

Google News Follow

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए राज्य के 8,26,6644 लाख मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 4,33,0759 और महिला 3,93,5597 सहित अन्य 288 मतदाताओं की संख्या है। राज्य में 70 सीटों के लिए मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेशभर में 3.00 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान किया गया। वही उत्तरकाशी सबसे आगे हैं, जहां 56 प्रतिशत से अधिक मतदान किया गया।

यदि किसी के पास फोटो युक्त पहचान पत्र नहीं है तो 12 अन्य दस्तावेजों को फोटो पहचान पत्र के विकल्प के रूप में प्रयोग कर मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए लिए प्रदेश को 276 जोन और 1447 सेक्टर में बांटा गया है। प्रदेश के 8624 मतदान केंद्रों के 11697 मतदान किये जायेंगे।

प्रदेश में 156 माडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां हर तरह की सुविधा होगी। 101 सखी मतदान स्थल बनाए गए हैं, जिनमें मतदान अधिकारी हो या सहायक मतदान अधिकारी, सभी महिलाएं होंगी। प्रदेश में 5905 मतदान स्थल पर वेबकास्टिंग की जाएगी। 310 बूथों पर संचार व्यवस्था न होने के कारण सेटेलाइट फोन और पुलिस व वन विभाग के वायरलेस सिस्टम के माध्यम से संपर्क करने की व्यवस्था की गयी है|

प्रदेश में 776 अतिसंवेदनशील, 1050 संवेदनशील और 173 विशेष निगरानी मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। चुनाव के दौरान नजर रखने को केंद्र द्वारा एक विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, एक विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और एक विशेष व्यय लेखा पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 34 सामान्य, 13 पुलिस और 21 व्यय लेखक पर्यवेक्षक चुनावी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड Election 2022: शुरू के 3 घंटे में 18.97 प्रतिशत मतदान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें