28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफ्लॉप हो गया कांग्रेस का मोर्चा

फ्लॉप हो गया कांग्रेस का मोर्चा

डटे रहे भाजपाई, गायब हो गए कांग्रेसी

Google News Follow

विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पर सागर में कांग्रेस की तरफ से निकलने वाला मोर्चा फ्लॉप हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर फडणवीस के सरकारी आवास पर मोर्चा निकालने का ऐलान किया था।

मीडिया में यह खबर आने के बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने अपने शहरभर के भाजपा नेताओं को फडणवीस के सरकारी बंगले पर पहुंचने का निर्देश दिया था। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के आसार को लेकर मुंबई पुलिस सतर्क हो गई थी। फडणवीस से आवास से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में ले लिया गया। पर कांग्रेस के लोगों का कहीं पता नहीं चला। फडणवीस के सरकारी बंगले पर जा रहे भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोका तो वे वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई और बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं का जवाब देने के लिए वहां मौजूद थे पर कांग्रेस कार्यकर्ता दिखाई ही नहीं दिए। जबकि मुंबई युवक कांग्रेस के नेता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने हमें फडणवीस के बंगले तक पहुंचने नहीं दिया। भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन फ्लॉप हो गया। फडणवीस के बंगले तक आने की हिम्मत नहीं पड़ी। हमने पटोले को उनकी जगह दिखा दी है।

आगे भी उसको इससे अधिक ताकत के साथ जवाब देंगे। आंदोलन फ्लॉप होने के बाद इज्जत बचाने के लिए पटोले ने कहा कि मुंबईकरों को परेशानी से बचाने के लिए हमने मोर्चा स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी और असम के मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।


नौटंकीबाज हैं पटोले: फडणवीस

विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को नौटंकीबाज हैं। पर उनकी नौटकी काम नहीं आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस ने देश के साथ जो किया उसके लिए उसे देश से माफी मांगनी चाहिए।

 ये भी पढ़ें

PSLV-C52 लॉन्च, EOS-04 साथ 2 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे

इमरान खान का स्टाफ बदला : तीसरी बीबी भी घर छोड़कर पहुंची लाहौर ! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें