27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउत्तराखंड सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री पुष्कर...

उत्तराखंड सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

“हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें।"

Google News Follow

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (22 जून)को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन और भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष समापन समारोह में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्षों की उपलब्धियों और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि यह संगठन वर्षों से श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाता आया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, श्रमिक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशिष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उद्योगों के बीच संतुलन स्थापित कर भारतीय मजदूर संघ दोनों के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिक कल्याण को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ उत्तराखंड में भी दिया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड को समृद्ध और श्रेष्ठ राज्य बनाया जाए और इसमें श्रमिकों की अहम भूमिका है।”

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। आयोजन स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

चारधाम यात्रा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार अब तक लगभग 33 लाख श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं और अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मानसून को लेकर सरकार सतर्क है। उन्होंने बताया कि “राज्य आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल हो चुकी है और जिलाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हुई हैं। पिछले साल की भारी बारिश और बाढ़ से मिले अनुभवों के आधार पर इस बार बेहतर तैयारी की गई है।”

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि श्रमिकों, प्रशासन और सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड को एक आदर्श और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

मियां की जूती मियां के सिर; PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को किया फोन!

एयर इंडिया हादसे के बाद डीजीसीए ने जारी किया नया सेफ्टी ऑडिट फ्रेमवर्क

हजारीबाग में ज्वेलर्स दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

साऊथ स्टार विजय देवरकोंडा पर SC/ST अट्रोसिटी केस दाखिल !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें