28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियारोहिणी आचार्य कौन? जिसके पोस्ट से बिहार की राजनीति में बरपा हंगामा...

रोहिणी आचार्य कौन? जिसके पोस्ट से बिहार की राजनीति में बरपा हंगामा     

नीतीश कुमार के परिवारवाद के बयान के बाद अपने परिवार के समर्थन में किया पोस्ट तो  तेजस्वी की कुर्सी पर आया खतरा 

Google News Follow

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के पोस्ट से बिहार की राजनीति में हंगामा बरपा हुआ है। उन्होंने एक के बाद एक तीन पोस्ट किया। जिस पर बवाल मचना तय था। बताया जा रहा है कि पोस्ट की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक को बीच में छोड़कर चले गए। उन्होंने पोस्ट में “विचारधारा ‘ शब्द पर तेजस्वी यादव के सामने आपत्ति जताया। अब बताया जा रहा है कि रोहिणी आचार्य अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है। इसके  साथ आरजेडी बैक फुट पर नजर आ रहा है।

बता दें कि गुरुवार को लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स  सोशल मीडिया पर एक बाद एक पोस्ट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि ” समाजवादी पुरोधा होने का वही करता दावा है, हवाओं की तरह जिनकी बदलती विचारधारा है …  उन्होंने आगे लिखा ” खीज जताये क्या होगा….  जब हुआ न कोई अपना योग्य ,विधि का  विधान कौन टाले, जब खुद की ही नियत में हो खोट।

इसके अलावा भी रोहिणी आचार्य ने  लिखा कि ‘ अकसर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां। लेकिन किसी दूसरे पे  कीचड़ उछालने की करते रहते हैं बदतमीजियांने। रोहिणी आचार्य ने इस पोस्ट से  नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन माना जा रहा था कि बुधवार को नीतीश कुमार द्वारा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी कार्यक्रम में परिवारवाद पर जुबानी हमला बोला था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने राजनीति में कभी भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने बेटे बेटी को राजनीति में बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने स्वयं का  देते हुए कहा कि मै कर्पूरी ठाकुर के मार्ग पर चलते हुए राजनीति में अपने परिवार को बढ़ावा नहीं दिया।

इस तरह से माना जा रहा था कि, नीतीश कुमार ने अप्रत्यक्ष रूप से आरजेडी पर निशाना साधा था। इस बयान के बाद सियासी हलचल मचना तय माना जा रहा था। जब रोहिणी आचार्य ने एक बाद एक पोस्ट किया तो बिहार की राजनीति में तल्खियां बढ़ती नजर आई। बता दे कि रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं  और अपने परिवार पर खुलकर बोलती हैं।

कौन है रोहिणी आचार्य

दरअसल, रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद यादव की नौ बच्चों में दूसरे नंबर पर हैं और वह सिंगापुर में रहती हैं। रोहिणी आचार्य से बड़ी मीसा भारती हैं। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान ही उनका नाम रोहिणी आचार्य रखा गया था। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। रोहिणी आचार्य के बाद भी लालू प्रसाद यादव की चार बेटियां हैं। रोहिणी आचार्य की शादी 2002 में जमशेदपुर के समरेश सिंह से हुई है। जो सिंगापुर में आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं। दोनों को एक बेटी और दो बेटा हैं। रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। रोहिणी आचार्य ने ही लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी दी थी।

ये भी पढ़ें   

DMK मतलब डेंगू, मलेरिया और कोढ़, कांग्रेस नेता का स्टालिन पर निशाना

मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे पहुंचे नवी मुंबई, कहा….

“सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं। तभी तो सब मोदी को … bjp का थीम सांग लांच

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें