29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियायोगी सरकार ने परिषद स्कूलों को बनाया आधुनिक शिक्षा केंद्र, ग्रेटर नोएडा...

योगी सरकार ने परिषद स्कूलों को बनाया आधुनिक शिक्षा केंद्र, ग्रेटर नोएडा में 1.30 करोड़ की लागत से बने स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों को आधुनिक शिक्षा केंद्रों में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत, परिषद स्कूलों को हाई-टेक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हाई-टेक स्कूल का उद्घाटन 19 मार्च को किया जाएगा। इस परियोजना का शुभारंभ प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह करेंगे।

योगी सरकार का उद्देश्य केवल अधिक स्कूल खोलना ही नहीं, बल्कि उनमें आधुनिक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस नए स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्वच्छता प्रबंधन और समावेशी शिक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। वर्तमान में इस स्कूल में 90 छात्र नामांकित हैं, लेकिन अगले शैक्षणिक सत्र में यह संख्या बढ़ाकर 150 से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए स्कूल में कक्षाओं को डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट लर्निंग टूल्स से सुसज्जित किया गया है, जिससे छात्र बेहतर तरीके से सीख सकें। स्कूल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए आरओ और वाटर फिल्टर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं, जिससे स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित हो सके।

इस स्कूल में सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक कक्षा में दो दरवाजे बनाए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित निकासी हो सके। मिड-डे मील के लिए अलग भवन बनाया गया है, जिससे छात्र आराम से भोजन कर सकें। खेल-कूद और प्रयोगशालाओं के लिए भी विशेष स्थान प्रदान किया गया है, जिससे शारीरिक गतिविधि और वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार समावेशी शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है और विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित कर रही है। यह स्कूल दिव्यांग-हितैषी बनाया गया है, जहां रैंप, रेलिंग और सहायक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को बिना किसी बाधा के शिक्षा मिल सके। इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षकों की भी नियुक्ति की जा रही है, जो इन छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेंगे।

योगी सरकार पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। यह नया स्कूल ग्रीन स्कूल मॉडल के तहत बनाया गया है, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास के सिद्धांतों का पालन किया गया है। स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया है और निर्माण के दौरान किसी भी पेड़ को नहीं काटा गया, जिससे छात्रों को एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।

यह भी पढ़ें:

नई दिल्ली: अस्पताल से छुट्टी के बाद पहली बार राज्यसभा पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़!

भारत की पेपर इंडस्ट्री: वित्त वर्ष 2025-26 में आएगी रिकवरी, मार्जिन में भी होगा सुधार!

हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी विमानवाहक पोत को निशाना बनाकर किया दूसरा हमला!

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “सबका साथ, सबका विकास” नीति के तहत हर छात्र को समान अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “परिषद स्कूलों में नई सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे दिव्यांग छात्रों समेत सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। मथुरापुर स्कूल इसका बेहतरीन उदाहरण है, जहां स्मार्ट शिक्षा, समावेशी कक्षाएं और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।” योगी सरकार के इस कदम से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और सरकारी व निजी स्कूलों के बीच की खाई धीरे-धीरे कम होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें