29 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमधर्म संस्कृतिमुंबई से अमेरिका के न्यू जर्सी के लिए निकली राम मंदिर की प्रतिकृति   ...

मुंबई से अमेरिका के न्यू जर्सी के लिए निकली राम मंदिर की प्रतिकृति    

मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और कारुलकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रशांत कारुलकर के सुपुत्र विवान कारुलकर के द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कर राम मंदिर की प्रतिकृति को श्री वसंत नाइक को भेजा गया।   

Google News Follow

Related

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, इसके लिए जोर शोर से तैयारियां शुरू हैं। रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य भव्य समारोह के हिस्सा होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह देश के साथ विदेश में सीधा दिखाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच कारुलकर प्रतिष्ठान द्वारा राम मंदिर की प्रतिकृति को मुंबई से अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले भारतीय मूल के श्री वसंत नाइक को भेजा गया। जहां पर प्रतिकृति का विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।

मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और कारुलकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रशांत कारुलकर के सुपुत्र विवान कारुलकर के द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कर इस प्रतिकृति को श्री वसंत नाइक को भेजा गया। इस प्रतिकृति के साथ ही 21 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें सत्यनारायण कथा, हवन-पूजन, अभिषेक, तीर्थ प्रसाद, भजन कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान अमेरिका में राम मंदिर बनने के उपलक्ष्य में कार रैली का भी आयोजन किया जाएगा। श्री वसंत नाइक ने कारुलकर प्रतिष्ठान और प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष शीतल कारुलकर का राम मंदिर की प्रतिकृति भेजने के लिए आभार व्यक्त किया है।

राम मंदिर भारतीयों और रामभक्तों के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक है। राम मंदिर की  प्रतिकृति की मुंबई से न्यू जर्सी तक की यात्रा राम भक्तों के लिए अनोखी अनुभूति है। राम मंदिर कई सालों के संघर्ष के बाद मूर्त रूप ले रहा है। 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

इस समारोह को लेकर देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तैयारियां चल रही हैं। अमेरिका में 22 जनवरी को दर्जनभर जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें न्यूयार्क टाइम्स स्क्वायर, बोस्टर, वाशिंगटन, डीसी सहित कई स्थानों पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कार्यक्रम होंगे और जश्न मनाया जाएगा। मॉरीशस सरकार ने इस मौके पर हिन्दू अधिकारियों दो घंटे का अवकाश देने का ऐलान किया है, ताकि वे इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें। वहीं। फ़्रांस की राजधानी पेरिस में प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को राम रथयात्रा का आयोजन किया गया है। जहां लगभग एक हजार लोग एकत्रित होंगे। इसके अलावा एफिल टॉवर के पास भी उत्सव मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें 

राम मंदिर: न्याय, सत्य और करुणा का प्रतीक

लाल सागर संघर्ष: क्या बदल जाएगा ऊर्जा आयात का रास्ता?

अटल सेतु का निर्माण: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ऊंची उड़ान

‘यहां तभी लौटूंगा जब बनने लगेगा राम मंदिर’: 32 साल पहले अयोध्या पहुंचे थे मोदी

राम मंदिर के कारण धार्मिक पर्यटन में तीर्थयात्रियों की संख्या में 97 प्रतिशत की वृद्धि​!

कौन हैं कबाड़ बिनने वाली बिदुला देवी?, जिन्हें मिला राम मंदिर समारोह का न्योता     

PM Modi ने पंचवटी से ही 11 दिन का विशेष अनुष्ठान क्यों शुरू किया,जाने

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें