27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिफिल्म निर्देशक अली अकबर ने अपनी पत्नी के साथ हिंदू धर्म अपनाया ...

फिल्म निर्देशक अली अकबर ने अपनी पत्नी के साथ हिंदू धर्म अपनाया   

Google News Follow

मलयालम फिल्म निर्माता अली अकबर अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को हिंदू अपना लिया। अली अकबर को अब रामसिम्हन के नाम से जाना जाएगा जबकि उनकी पत्नी लुसिम्मा के नाम से जानी जाएगी। बता दें कि देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत होने के बाद कुछ मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर ख़ुशी जाहिर की थी और जश्न मनाया था। जिस पर अली अकबर ने नाराजगी जाहिर करते हुए ऐलान किया था कि वे मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लेंगे।

सोशल मीडिया पर अली अकबर और उनकी पत्नी की विधि विधान से धर्म परिवर्तन करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। शुद्धिकरण समारोह के दौरान दंपति हवन कुंड के पास बैठकर यज्ञ करते नजर आ रहा है। वहीं, अली अकबर कंधे पर केसरिया और सफेद कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू सेवा केंद्र के नेता प्रतीश विश्वनाथ ने फेसबुक पर दी है।,
बता दें कि अली अकबर केरल में भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य थे। उन्होंने दो महीने पहले पार्टी से असहमति के बाद इस्तीफा दे दिया था। अली अकबर ने 10 दिसंबर को घोषणा की थी कि वह इस्लाम छोड़ रहे हैं अब से रामसिम्हन के नाम से जाने जाएंगे।

ये भी पढ़ें
 

मकर संक्रांति पर हरकी पैड़ी सील  

 

तो मकर संक्रांति पर इसलिए पहना जाता है काला कपड़ा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें