इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की खारिज !

यह फैसला मथुरा के धार्मिक-संवेदनशील क्षेत्र में जारी कानूनी प्रक्रिया में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की खारिज !

allahabad-hc-dismisses-plea-to-declare-shahi-idgah-disputed-structure

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम फैसला सुनाया। अदालत ने शाही ईदगाह मस्जिद को ‘विवादित ढांचा’ घोषित करने की याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दाखिल की गई थी।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की अदालत में हुई। याचिका ए-44 को खारिज करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शाही ईदगाह को विवादित संपत्ति घोषित करने का आधार पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद 4 जुलाई को फैसला सुनाया।

हिंदू पक्ष का दावा था:

हिंदू पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि जैसे अयोध्या में बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया गया था, वैसे ही मथुरा की ईदगाह को भी घोषित किया जाना चाहिए।

मुस्लिम पक्ष की आपत्ति:

अदालत ने सबूतों और दस्तावेजों के अभाव को देखते हुए शाही ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित करने से इनकार कर दिया। यह फैसला मथुरा के धार्मिक-संवेदनशील क्षेत्र में जारी कानूनी प्रक्रिया में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। अब इस मामले में आगे की कार्यवाही अन्य लंबित याचिकाओं पर केंद्रित होगी। यह फैसला आने वाले समय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अन्य दावों को भी प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

सेबी का बड़ा एक्शन: अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट पर लगाई रोक!

केरल में 20 दिन से खड़ा ब्रिटिश के F-35B फाइटर जेट कैसे किया जाएगा डिसमेंटल!

आर्मी के लेफ्टनंट जनरल ने बताया संघर्ष के दौरान कैसे चीन दे रहा था पाकिस्तान का साथ !

27% ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी!

Exit mobile version