28 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमधर्म संस्कृतिउद्योगपति कारुलकर ने भेंट की राम मंदिर की प्रतिकृति, गदगद हुए कैलाशानंद...

उद्योगपति कारुलकर ने भेंट की राम मंदिर की प्रतिकृति, गदगद हुए कैलाशानंद गिरि महाराज  

Google News Follow

Related

 उद्योगपति और कारुलकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रशांत कारुलकर ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज से मुलाकात की। इस दौरान कारुलाकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ने पूज्य गुरुदेव को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर की क्रिस्टल प्रतिकृति भेंट की। जिसकी आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने भूरि-भूरि प्रशंसा। उन्होंने   प्रतिकृति को माथे से लगाकर उसके बनावट की सराहना की। आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने कारुलकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष के कार्यों और विचारों की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया।

आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज मुंबई आये हुए थे। जहां, उद्योगपति और कारुलकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रशांत कारुलकर ने उनका दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीबीआई कमिश्नर सदानंद दाते सहित कई  मान्यवर भी उपस्थित थे। उनके दर्शन और आशीर्वाद का कई राजनेताओं ने भी लाभ लिया और उनके स्नेह और मार्गदर्शन के लिये उनके आगमन पर मिलते रहते हैं। स्वामी जी के कई शिष्य हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में स्वामी जी को आमंत्रित किया था।

आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज 13 अखाड़ों में से निरंजनी अखाड़े’ के सर्वेसर्वा हैं। कारुलकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रशांत कारुलकर ने बताया कि स्वामी जी का दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उनके आध्यात्मिक विचार जीवन के लिए अनमोल हैं। उनके उपदेश सुनकर ऐसा लगा जैसे शरीर के विकार स्वयं समाप्त हो गए हों। उन्होंने कहा कि ऐसा संयोग बार-बार आये और संत महात्माओं का सानिध्य और आशीर्वाद मिलता रहे।
ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र में कोरोना काल में लगाए गए सभी प्रतिबंध हटे    

सतीश उके के आवास पर छापामार कार्रवाई, पूछताछ के लिए उठा ले गई ED  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें