30 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमधर्म संस्कृतिचाणक्य नीति: इन चीजों में महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं, जानें

चाणक्य नीति: इन चीजों में महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं, जानें

Google News Follow

Related

आचार्य चाणक्य की नीति हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। चाणक्य की कुछ नीतियां यहां बता रहे जो सबके लिए हितकर। उन्होंने बताया है कि किन चीजों में महिलाएं पुरुषों से आगे होती है। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में साहस और बुद्धिमानी ज्यादा होती हैं। बता दें आचार्य चाणक्य  महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे। चाणक्य की लिखी बातें आज भी प्रासंगिक हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को पुरुषों से ज्‍यादा भूख लगती है और उनकी शारीरिक बनावट ऐसी होती है कि उन्‍हें पुरुषों की तुलना में ज्‍यादा कैलोरी की जरूरत होती है। लिहाजा उन्‍हें हमेशा अच्‍छे से भरपेट भोजन करना चाहिए। महिलाओं में साहस और बुद्धिमानी पुरुषों की तुलना में ज्‍यादा होती है। वे परिवार भी अच्‍छे से चलाती हैं और चुनौतियों से भी नहीं घबराती हैं।
ऐसा लगता है कि महिलाएं जल्‍दी रोने लगती हैं इसलिए वे ज्‍यादा इमोशनल होती हैं। जबकि भावनात्‍मक तौर पर महिलाएं ज्‍यादा मजबूत होती हैं, यदि वे ठान लें तो किसी की तरफ पलटकर नहीं देखती हैं। चाणक्य कहते हैं कि नौकर की पहचान कार्य के समय, भाई और मित्र की पहचान संकट के समय होती है। इसी तरह पत्नी की पहचान धन नष्ट होने पर होती है। चाणक्य का कहना है कि पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है। जो स्त्री पति की हर परिस्थिति में साथ निभाती है, वह सही जीवन संगिनी होती है। इसी तरह से संकट आने पर, शत्रुओं से घिरने पर, रोग और दुख में जो मित्र साथ निभाता है, वही सच्चा मित्र होता है।
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को मित्रता करते समय सावधान रहना चाहिए। क्योंकि सच्चा मित्र वही होता है जो अच्छे और बुरे में साथ निभाता है। सच्चा मित्र मुश्किल समय आने पर आपको कभी धोखा नहीं देता है। अगर मित्र सही नहीं हुआ तो, आपको बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मित्र बनाते समय सतर्क रहना जरुरी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,210फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें