24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिCM योगी ने भगवान राम के दरबार में लगाई हाजिरी, रामलला की...

CM योगी ने भगवान राम के दरबार में लगाई हाजिरी, रामलला की आरती

Google News Follow

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गुरुवार को सुबह राम जन्मभूमि पहुंचे और राम लला की पूजा-अर्चना की। बता दें कि सीएम बुधवार से ही राम नगरी में मौजूद हैं।  उन्होंने बुधवार दीपोत्सव में भाग लिया। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार पांचवें साल दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस साल यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। बुधवार की शाम सरयू तट के राम की पैड़ी पर नौ लाख मिट्टी के दीये जलाए गए। दीये प्रज्ज्वलित करने का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। छोटी दिवाली के मौके पर सरयू तट सहित अयोध्या में कुल 12 लाख दीप जलाए गए।

इससे पहले सरयू तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो राम मंदिर अभियान से जुड़े हैं। सीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर का निर्मिाण कार्य तीव्र गति से हो रहा है। मंदिर का निर्माण भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन है।’ इस मौके पर सीएम योगी ने राम मंदिर के निर्माण में अवरोध खड़ा करने के लिए समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर 1990 का वह भी एक दिन था जब अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं। एक वह भी समय था जब राम मंदिर निर्माण के बारे में बात करना अपराध समझा जाता था लेकिन यह लोकतंत्र है। हमारी आस्था एवं विश्वास ने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के साथ साथ, विंध्यवासिनी में भगवान शंकर एवं काशी में भगवान राम के मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में 500 मंदिरों पुनरुद्धार हुआ है। इनमें से 300 मंदिरों में काम पूरा हो चुका है, शेष 200 मंदिरों में अगले दो महीनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले सीएम योगी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, पूरे प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलमय कामनाएं व्यक्त करता हूं। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल -डीजल में कटौती किये जाने पर ख़ुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं कि डीज़ल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया गया है। लोगों के जीवन में महंगाई आती है तो उसमें डीज़ल और पेट्रोल का योगदान होता है। यह बड़ी राहत है। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री का यह उपहार है। इसके बाद उन्होंने भी पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने का ऐलान किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें