29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिले थे इतने करोड़,ट्रस्ट ने बताया पैसे...

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिले थे इतने करोड़,ट्रस्ट ने बताया पैसे कहां रखे हैं?

Google News Follow

राम मंदिर ट्रस्ट ने मिल रहे दान को लेकर वायरल हुई वीडियो पर जवाब दिया है। श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि यहां किसी से दान नहीं लिया जाता है, लेकिन कोई श्रद्धालु जब कुछ भी दान करता है तो बाकायदा उसकी उसे रसीद दी जाती है। इतना ही नहीं, इस पैसों (एसबीआई) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सुरक्षित है। बैंक के ही कर्मचारी आते हैं और सभी पैसे ले जाते हैं। पैसे की गिनती के दौरान केवल ट्रस्ट के कर्मचारी रहते हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर दान काउंटर छह लाख रुपये कैश आये थे। जबकि चेक और ड्राफ्ट से उस दिन कुल 3 करोड़ रुपये दान के रूप में मिले थे। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद यानी 23 जनवरी को 27 लाख कैश दान मिला था, जबकि 24 जनवरी को 16 लाख रुपये मिले थे।

उन्होंने आगे बताया कि हमारे यहां नोट के बक्से नहीं हैं बल्कि दान काउंटर है, जहां जो श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के साथ जो कुछ दान के रूप में देना चाहता है, वह दे सकता है, इसकी बाकायदा रसीद काटी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे किसी को दान देने के लिए नहीं कहा जाता है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का दान पात्र स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के देखरेख में रहता है ,उनके ही कर्मचारी आते हैं और दानपात्र को ले जाते हैं और उनके ही कर्मचारी पैसे की गिनती करते हैं इस दौरान ट्रस्ट के आदमी भी मौजूद रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां न कभी चुपचाप पैसा लिया गया और न ही कभी लिया जाएगा। उन्होंने कहा की यह पैसा मंदिर का है,और उसका हिसाब किताब रखा जाता है। पुराने मंदिर के मिले दान के पैसे के बारे में बात करते हुए कहा कि वह पैसा निकालकर रख लिया गया है ,लेकिन अभी उसकी गिनती नहीं हो पाई है। छुट्टी की वजह से बैंक कर्मचारी नहीं आये पाए थे।

ये भी पढ़ें

DMK मतलब डेंगू, मलेरिया और कोढ़, कांग्रेस नेता का स्टालिन पर निशाना

शोएब पर तस्लीमा का निशाना! कहा,​ ​एक दिन सना को भी देंगे तलाक …”

शेयर बाजार में “भूचाल”, 3 घंटे में निवेशकों के 1.77 लाख करोड़ डूबे

रोहिणी आचार्य कौन? जिसके पोस्ट से बिहार की राजनीति में बरपा हंगामा     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें