29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमधर्म संस्कृतिमथुरा के इस मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, जानें क्या हैं...

मथुरा के इस मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, जानें क्या हैं नियम

मंदिर के गेट पर पुरुष और महिलाओं से ऐसे वस्त्र न पहनकर आने की अपील का बोर्ड लगा दिया है।

Google News Follow

Related

मथुरा के एक मंदिर में ड्रेस कोड जारी कर दिया गया है। यहाँ वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में अमर्यादित यानी छोटे वस्त्र पहनकर दर्शन करने आने वालों पर रोक लगा दी गई है। सेवायत पूर्ण चंद गोस्वामी ने अन्य मंदिर संचालकों से भी ऐसे वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगाने का आह्वान किया है। मंदिर के गेट पर पुरुष और महिलाओं से ऐसे वस्त्र न पहनकर आने की अपील का बोर्ड लगा दिया है।

सेवायत पूर्ण चंद गोस्वामी ने बताया कि हमारी संस्कृति और शास्त्रों में मंदिरों में ऐसे वस्त्र पहनकर आना निषेध बताया है। बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मंदिरों में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का आह्वान हो रहा है। उधर, बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित वस्त्र पहनकर नहीं आना चाहिए। मंदिर की परंपरा का ध्यान रखना चाहिए।

पंचायती मंदिर ठा. राधारमण लाल के पदाधिकारी अनुभूति गोस्वामी ने कहा कि लोगों को धार्मिक स्थल पर अशोभनीय वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। बाकी वह स्वतंत्र हैं कि कब क्या पहनें। यह सनातन संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। वहीं ठा. राधावल्लभ मंदिर के सेवायत मुकेश बल्लभ गोस्वामी ने अपील का समर्थन करते हुए कहा कि सभी मंदिरों में ऐसा होना चाहिए। मंदिर की अपनी वेशभूषा होती है, देखते जा रहे हैं कि यहां फूहड़पन फैलाया जाता है जिस पर रोक लगनी ही चाहिए।

ये भी देखें 

केदारनाथ धाम परिसर में स्थापित होगी 60 क्विंटल वजनी ॐ की आकृति

ज्ञानवापी मस्जिद के कथित शिवलिंग की नहीं होगी कार्बन डेटिंग, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

ज्ञानवापी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, कार्बन डेटिंग पर बहस

​सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बैलगाड़ी दौड़ को मिली इजाजत!

2,000 रुपये के नोट के एक्सचेंज पर एसबीआई का बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा…

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें