25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमधर्म संस्कृतिकृष्ण भक्ति में लीन रूसी महिला ने मुस्लिम पति से अलग हो...

कृष्ण भक्ति में लीन रूसी महिला ने मुस्लिम पति से अलग हो हिन्दू युवक से की सगाई 

मुस्लिम युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाता था। महिला का यह भी कहना है कि उसके मुस्लिम पति ने कई बार पीटा भी।

Google News Follow

Related

रूस की एक महिला ने अपने मुस्लिम पति को छोड़कर एक हिन्दू युवक से सगाई कर उससे शादी करन वाली हैं। रूस की रहने वाली स्वेतलाना ओचिलोवा ने इससे पहले एक मुस्लिम युवक से शादी की थी। जिससे उनका एक बच्चा भी है। रुसी महिला के अनुसार, वे कृष्ण भक्त हैं, जिसकी वजह से मुस्लिम युवक उन्हें कृष्ण भक्ति छोड़ने का दबाव डाला था। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाता था। महिला का यह भी कहना है कि उसके मुस्लिम पति ने कई बार पीटा भी।

उन्होंने बताया कि वे पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। उन्होंने एक मुस्लिम युवक से से शादी कर ली थी। लेकिन बाद में उनका झुकाव कृष्ण भक्ति की ओर हो गया। इसके बाद वह पहली बार 2012 में कृष्ण भक्तों से मिली थी। इसके बाद उनमें और उनके पति में आये दिन झगड़ा होने लगा। क्योंकि रुसी महिला के पति को उनका कृष्ण  भक्ति पसंद नहीं थी। इतना ही नहीं महिला के पति ने कृष्ण भक्तों से मिलने से मना कर दिया और उन पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने लगा।

इसके बाद रोज रोज के झगड़े से तंग आकर रुसी महिला अपने माता पिता के पास चली गईं। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर कृष्ण भक्ति के मार्ग पर चलने का फैसला किया। और वे खुश रहने लगीं। इसके बाद उन्होंने अपने पति से बातचीत की। इस दौरान उसके पति ने कहा कि दो में से तुम्हे किसी एक को चुनना होगा। या तो तुम कृष्ण भक्ति के मार्ग पर चलो या मेरे साथ रहो। इसके बाद महिला ने कहा कि वह कृष्ण भक्ति के मार्ग पर चलना पसंद करेंगी। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

रुसी महिला अब वेस्ट बंगाल के मायापुर में रह रही हैं जहां उनकी मुलाक़ात रोशन झा से हुई। रोशन झा भी कृष्ण के भक्त हैं। अब दोनों में आपसी तालमेल बनने पर शादी करने का निर्णय लिया।  दोनों ने हाल ही में वृन्दावन के किनारे सगाई कर ली। जहां केवल उनके खास दोस्त मौजूद थे।

ये भी पढ़ें          

 

महबूबा मुफ़्ती को 24 घंटे में खाली करना होगा सरकारी मकान, नोटिस जारी

वक्ताओं की सूची में नाम नहीं होने से मनसे नेता एक बार फिर खफा ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,091फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें