28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमधर्म संस्कृतिसाधु बाबा का देसी जुगाड़: आप भी देखिये गर्मी में कूल रहने...

साधु बाबा का देसी जुगाड़: आप भी देखिये गर्मी में कूल रहने का अंदाज 

साधु बाबा चेहरे पर फैन लगा रखा है, जबकि सिर पर सोलर प्लेट है

Google News Follow

Related

जोरदार, जबरदस्त भारतीय जुगाड़, हर कोई इस जुगाड़ को देखकर दंग रह जाएगा। जी हां। गर्मी में पैदल चलना बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, इस साधु बाबा के जुगाड़ से गर्मी छूमंतर हो जायेगी। साधु बाबा जुगाड़ लगाकर अपने चेहरे पर ही फैन लगा रखा है, जबकि सिर पर सोलर लगा रखा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सात हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस वीडियो को धर्मेंद्र राजपूत नामक यूजर्स ने अपलोड किया है। ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा है कि देख रहे हो बिनोद सोलर एनर्जी का उपयोग। सिर पर सोलर प्लेट और और मुंह पर पंखा लगाकर कैसे बाबा धुप में घूम रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा के चेहरे फैन है। बाबा से जब एक आदमी पूछता है तो उन्होंने उसके बारे में विस्तार से बताते नजर आ रहे हैं। वे बता रहे है कि यह गर्मी से बचाव के लिए बनाया है। बाबा यह भी बताते हैं कि जितनी तेज धूप होगी उतना ही तेज यह पंखा चलेगा।
वीडियो में आप देख सकते है कि साधु बाबा  के चेहरे पर फैन लगा हुआ है। जो छोटा साइज का है। जिसकी हवा बाबा के चेहरे पर पड़ती है। जिसकी वजह से गर्मी उन्हें पसीने और गर्मी नहीं लगती है।वहीं, सिर पर पीले रंग की टोपी है। यह टोपी कंस्ट्रक्शन के दौरान जो लोग अपनी सुरक्षा के लिए पहनते हैं वही टोपी बाबा ने भी पहन रखी है। जिसके ऊपर सोलर एनर्जी प्लेट लगा हुआ है। यह सोलर एनर्जी प्लेट सिर के पीछे लगा लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें     

ईरान में हिजाब विवाद: महिला की मौत पर देश में बवाल, ​5 लोगों की मौत

 

मुस्लिम काउंसलिंग पर भड़के हिन्दू, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें