24 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमधर्म संस्कृतिभगवान राम की बाल रूप प्रतिमा तैयार, जाने कितनी है मूर्ति की...

भगवान राम की बाल रूप प्रतिमा तैयार, जाने कितनी है मूर्ति की ऊंचाई ?     

भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति अंतिम चरण में है और उसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का अगले साल उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। इस बीच, श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति अंतिम चरण में है और उसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अब केवल फिनिशिंग का ही काम बाकी है। उन्होंने मूर्ति की लंबाई के बारे में भी बताया। इस संबंध की जानकारी उन्होंने एक्स सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर दी।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ” राम जन्म भूमि मंदिर में भगवान राम के पांच साल की बाल रूप की पत्थर की प्रतिमा तीन स्थानों पर तैयार की जा रही है। जिसकी ऊंचाई 4 फीट तीन इंच है। उन्होंने कहा कि ऐसी तीन प्रतिमाएं अलग अलग स्थानों पर तीन कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है। भगवान जिस किसी के हाथ को स्वीकार कर लें। ये प्रतिमाएं लगभग 90 प्रतिशत तक तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केवल एक सप्ताह का फिनिशिंग का काम बाकी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा को भूतल पर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार हो चला है। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा में कोई समस्या नहीं होगी। ग्राउंड फ्लोर  लंबा चौड़ा है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लगभग 4000 संतों को आमंत्रित किया जा रहा था। जिसकी सूची तैयार है कुछ लोगों को व्हाट्सअप के जरिये, तो कुछ को ईमेल के जरिये आमंत्रण भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि  50 देशों के एक एक प्रतिनिधि भी इस समारोह में जरूर शामिल हों।
ये भी पढ़ें 

 

सनातन के बाद अब DMK नेता ने हिंदी भाषी राज्यों की “गौमूत्र” से की तुलना   

भारत ने दी अहम रक्षा सौदे को मंजूरी

सनातन के बाद अब DMK नेता ने हिंदी भाषी राज्यों की “गौमूत्र” से की तुलना   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें