29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिमध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'द केरल स्टोरी', अब महाराष्ट्र में भी...

मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘द केरल स्टोरी’, अब महाराष्ट्र में भी उठी मांग

महाराष्ट्र के नासिक से "हिंदू सकल समाज" के सदस्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है।

Google News Follow

द केरल स्टोरी’ फिल्म काफी विवाद के बीच इस शुक्रवार यानी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं सिनेमाघरों में ऑडियंस ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।  इस फिल्म में अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी जैसे अभिनेत्रियों भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘द केरला स्टोरी’ को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले दिन भारत में लगभग 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग के बीच मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा हो गई है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शनिवार 6 मई को एक वीडियो सन्देश के माध्यम से फिल्म  “The Kerala Story” को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

सीएम शिवराज ने एक वीडियो सन्देश के माध्यम से फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ये फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म शिक्षित और जागरुक करती है, बच्चों और अभिभावकों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

सीएम शिवराज ने कहा कि दे केरल स्टोरी आतंकवाद, मतांतरण और लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवादी के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है, यह फिल्म हमें जागरुक करती है।

पूरे महाराष्ट्र में हिंदू सकल समाज समूह ने कई क्षेत्रों में लव जिहाद के खिलाफ नारे लगाए और धरना दिया। उनका मानना ​​है कि फिल्म “द केरला स्टोरी” लव जिहाद की पूरी प्रक्रिया को लोगों के सामने पेश करेगी और इस फिल्म को देखकर हिंदू समाज की लड़कियों में जागरुकता आएगी। इसके तहत नासिक के सकल हिंदू समाज की ओर से जिला कलेक्टर से फिल्म को जल्द से जल्द टैक्स फ्री करने की रिक्वेस्ट की गई है।

ये भी देखें 

‘The Kerala Story’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

संदीप सिंह ने जारी किया ‘टीपू’ का पोस्टर, दिखाया गया मैसूर सुल्तान का ‘क्रूर पक्ष’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें