29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमधर्म संस्कृतिज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुए पूजा पाठ का वीडियो आया...

ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुए पूजा पाठ का वीडियो आया सामने

वाराणसी जिला जज ने पूजा अर्चना का आदेश दिया था। जिसके बाद डीएम और कमिश्नर की उपस्थिति में बुधवार की रात दो बजे तहखाने का दरवाजा खोलकर पूजा पाठ कराया गया।

Google News Follow

वाराणसी के ज्ञानवापी के दक्षिण में स्थित व्यासजी तहखाने में बुधवार और गुरुवार की रात को पूजा पाठ किया गया। बता दें कि बुधवार को ही वाराणसी जिला जज ने पूजा अर्चना का आदेश दिया था। जिसके बाद डीएम और कमिश्नर की उपस्थिति में बुधवार की रात दो बजे तहखाने का दरवाजा खोलकर पूजा पाठ कराया गया। व्यासजी तहखाने में पूजा पाठ का वीडियो सामने आया है।

गौरतलब है कि, वाराणसी जिला जज ने बुधवार को 30 साल से बंद व्यासजी तहखाने के पूजा पाठ की अनुमति थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि व्यासजी तहखाने में सात दिन के अंदर  पूजा पाठ की व्यवस्था की जाए। कोर्ट के आदेश बाद डीएम राजलिंगम, कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने पूजा के लिए फ़ौरन व्यवस्था की, बुधवार की रात दो बजे डीएम राजलिंगम, कमिश्नर कौशल राज शर्मा और भारी पुलिस बल की उपस्थिति में यह पूजा सम्पन्न हुई। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन और काशी विश्वनाथ मंदिर के कई ट्रस्टी मौके पर उपस्थित थे।

वहीं, वाराणसी कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की।इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने अर्जी को लिस्टिंग रजिस्ट्रार के पास जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कराने को मुस्लिम पक्ष को भेजा। मुस्लिम पक्ष के अनुसार, इस मामले पर जल्द सुनवाई होगी।

वहीं, व्यास परिवार के जितेंद्र नाथ ने बताया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर द्रविड़ नेतृत्व में तहखाने में पूजा की गई। हालांकि बताया जा रहा है कि आम श्रदालुओं को व्यास तहखाने में पूजापाठ की अनुमति नहीं है लेकिन काशी विश्वनाथ मंदिर में टिकट लेकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन का मौक़ा मिल सकता है। तहखाने में स्थित मूर्तियों की पांच समय पूजापाठ होगी।

ये भी पढ़ें 

अंतरिम बजट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, ‘आम आदमी के सिर से हटी तलवार…’!

बजट 2024: ​2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र​ बनाने का संकल्प!

बजट-2024: एक करोड़ महिलाओं को बनाया गया ‘लखपति दीदी’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें