30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमस्पोर्ट्सAsia Cup 2023: पाकिस्तान की अकड़ ढीली, यह देश भी हुआ साझेदार   ...

Asia Cup 2023: पाकिस्तान की अकड़ ढीली, यह देश भी हुआ साझेदार    

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने दो देशों में इसकी प्रतियोगिता कराने का ऐलान किया है। इस बार एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।   

Google News Follow
एशिया कप पर चल रही अटकलों पर गुरुवार को विराम लग गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने दो देशों में इसकी प्रतियोगिता कराने का ऐलान किया है। इस बार एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त को होगा। जबकि फाइनल मैच 17 दिसंबर को श्रीलंका में खेला जाएगा। चार मैच पाकिस्तान में खेलेंगे जाएंगे तो 9 मैच श्रीलंका में खेला जाएगा।
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बताया कि इस बार की प्रतियोगिता में दो ग्रुप में होगी। दोनों ग्रुप से दो दो टीमें सुपर चार में पहुंचेगी। सुपर-4 की टॉप टीमें फाइनल में खेलेंगी। वहीं, इस बार का एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत पाकिस्तान श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें शामिल होंगी। बता दें कि विश्व कप की तैयारी के लिहाज़ से एशियाई देशों के लिए एशिया कप बहुत ही महत्वपूर्ण है।
ज्ञात हो कि इस बार का एशिया कप पाकिस्तान में होना था ,लेकिन बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही पीबीसी भी अड़ियल रुख अपनाते हुए कहा था कि एशिया कप पाकिस्तान में ही होगा अन्यथा पाक टीम दूसरे स्थानों पर नहीं खेलेगी। और वर्ल्ड कप पाकिस्तान की टीम भारत नहीं जायेगी। लेकिन  बीसीसीआई और अन्य क्रिकेट बोर्ड के सामने पीबीसी को झुकना पड़ा। कहने को तो पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है, लेकिन उससे ज्यादा मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशिया कप का फाइनल श्रीलंका ही खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें 

तमिलनाडु प्रीमियर लीग: एक बॉल पर बने 18 रनगेंदबाज ने फेंकी 11 बॉल   

मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र

karnataka: हिजाब पर नरम होगी कांग्रेस! धर्मांतरण कानून को किया रद्द  

Cyclone Biporjoy: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय    

बृजभूषण को पॉक्सो केस में बड़ी राहत, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें