31 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमस्पोर्ट्सऐसा करने वाला भारत दूसरा देश, महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के समान...

ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश, महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के समान वेतन 

न्यूजीलैंड भी अपने महिला क्रिकेट खिलाडियों को पुरुषों के बराबर देता है फ़ीस  

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों के समान ही वेतन देने का ऐलान किया है। गुरूवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस संबंध की घोषणा की। उन्होंने यह ऐलान करते हुए कहा कि ‘ मुझे भेदभाव  से निपटने की दिशा में  बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है। बता दें कि ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश है। इससे पहले न्यूजीलैंड अपने महिला क्रिकेट खिलाडियों को पुरुषों के बराबर फ़ीस देता है।
 बीसीसीआई के सचिव ने कहा कि हम अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के लिये समान वेतन नीति लागू कर रहे हैं। क्रिकेट में समानता के एक युग में प्रवेश करते हुए महिला और पुरुषों को मैच फ़ीस समान होगी। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेटरों को उनके समकक्ष पुरुष खिलाड़ियों के ही समान मैच फ़ीस का भुगतान किया जाएगा।

 

उनके अनुसार, बीसीसीआई द्वारा अनुबंधित खिलाड़ियों को टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रूपये दिए जाते हैं। जबकि वनडे मैचों के लिए छह लाख रूपये दिए जाते  हैं। अगर हम बात करें टी 20 मैच के लिए इसके लिए प्रति मैच तीन लाख रूपये का भुगतान किया जाता है। इस दौरान शाह ने कहा कि वेतन समानता हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और अपेक्स काउंसिल का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इसका समर्थन किया।
गौरतलब है कि भारत ऐसा दूसरा देश है जो पुरुष खिलाड़ियों के समान ही महिला क्रिकेट खिलाडियों को  भी मैच फ़ीस देने का ऐलान किया है। इससे पहले जुलाई में न्यूजीलैंड ने घोषणा की थी। यहां 1 अगस्त 2022 से महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुषों के समान ही वेतन दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें 

भारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup : रोहित, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड प्रदर्शन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें