32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
होमस्पोर्ट्सबेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम नहीं खोएगा IPL मैच, 2026 की पूरी मेजबानी...

बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम नहीं खोएगा IPL मैच, 2026 की पूरी मेजबानी यहीं होगी

डीके शिवकुमार का बड़ा ऐलान

Google News Follow

Related

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने रविवार (7 दिसंबर) को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2026 सीज़न के सभी मुकाबले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे। हाल ही में आरसीबी सेलिब्रेशन के दौरान हुई त्रासदी के बाद यह अटकलें तेज थीं कि कुछ महत्वपूर्ण मैचों को दूसरे शहरों में शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन शिवकुमार ने इन आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया।

केएससीए चुनाव में मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,“यह कर्नाटक और बेंगलुरु की प्रतिष्ठा का मामला है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अगले IPL matches यहीं हों।’’ महिला टी20 विश्व कप के मैचों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में उपलब्ध सभी मैचों की मेजबानी की अनुमति देगी।

शिवकुमार ने यह भी आश्वासन दिया कि हालिया हादसे जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सुरक्षा उपाय सख्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “हम स्टेडियम की गरिमा बनाए रखेंगे। भीड़ प्रबंधन को कानूनी ढांचे के भीतर बेहतर किया जाएगा। इसके अलावा एक बड़े वैकल्पिक स्टेडियम के निर्माण पर भी काम होगा।” डीके ने बताया कि वह बचपन से क्रिकेट प्रेमी हैं और KSCA के सदस्य रहे हैं। उन्होंने ब्रजेश पटेल, अनिल कुंबले और ई.ए.एस. प्रसन्ना जैसे वरिष्ठ क्रिकेटरों के साथ अपने पुराने संबंध भी याद किए।

IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी। तीसरे वर्ष नीलामी विदेश में आयोजित की जा रही है। यह मेगा ऑक्शन नहीं बल्कि मिनी ऑक्शन होगा और एक ही दिन में पूरा हो जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी, न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सिफर्ट, जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुज़रबानी इन चार विदेशी खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है।

वहीं RCB ने अपने प्रमुख लेफ्ट-आर्म पेसर यश दयाल को बरकरार रखा है। हालांकि, दयाल तीन जून को खिताब जीतने के बाद से किसी फॉर्मेट में नहीं खेले हैं और गाजियाबाद की एक महिला द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों के कारण वह कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं।

ओपनिंग बैटर मयंक अग्रवाल, जिन्हें देवदत्त पडिक्कल की चोट के चलते रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, उन्हें भी टीम ने रिलीज कर दिया है। युवा बल्लेबाज स्वस्तिक चिकारा एक भी मैच खेले बिना RCB से अलग हो गए।

डीके शिवकुमार के बयान के बाद यह स्पष्ट है कि बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 की मेजबानी को लेकर पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना पर आगे बढ़ रही है, जबकि RCB अपनी टीम में बड़े बदलाव कर नए सत्र की तैयारी में जुट चुकी है।

यह भी पढ़ें:

गोवा क्लब अग्निकांड: संकरे रास्ते, भीड़भाड़ वाला डांसफ्लोर और ज्वलनशील संरचना कैसे बनी मौत का जाल

बाबरी मस्जिद शिलान्यास के बाद हुमायूं कबीर का बड़ा राजनीतिक ऐलान; 22 दिसंबर को बनाएंगे नई पार्टी, AIMIM के साथ गठबंधन

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, डीके शिवकुमार बोले—“नए रूप, शक्ति और बदलाव के लिए तैयार रहें”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें