28.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमस्पोर्ट्सतिरंगे के कॉलर वाली टीम इंडिया की नई जर्सी; आईसीसी T20 विश्वकप...

तिरंगे के कॉलर वाली टीम इंडिया की नई जर्सी; आईसीसी T20 विश्वकप की तैयारी शुरू !

भारतीय जर्सी के अनावरण के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इसे अब तक की सबसे खूबसूरत टी20 जर्सी करार दिया है और टीम की ‘नए लुक के साथ नई शुरुआत’ को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है।

Google News Follow

भारत की नई टी-20 जर्सी आखिरकार दुनिया के सामने आ गई है। BCCI ने बुधवार (3 दिसंबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे के दौरान इनिंग्स ब्रेक में टीम इंडिया की 2026 टी20 वर्ल्ड कप जर्सी का अनावरण किया। जर्सी का लुक पूरी तरह आधुनिक, चमकदार और देशभक्ति की थीम पर आधारित है।

नई जर्सी का बेस रंग गहरा नीला है, जिसके ऊपर फ्रंट पैनल में और भी गहरी वर्टिकल स्ट्राइप्स दी गई हैं। दोनों तरफ के ऑरेंज पैनल इसे तेज और एथलेटिक लुक देते हैं। सबसे ध्यान खींचने वाला तत्व कॉलर है, जिसमें तिरंगे के तीनों रंग केसरिया, सफेद और हरा साफ दिखाई देते हैं। सामने की ओर Adidas का लोगो, BCCI का एम्बलेम और स्पॉन्सर अपोलो टायर्स के साथ बड़े ऑरेंज अक्षरों में INDIA लिखा है। पूरा डिजाइन स्टाइलिश, स्पोर्टी और बेहद देशभक्तिपूर्ण लगता है।

इस जर्सी के साथ टीम इंडिया 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरेगी। पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जबकि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल कोलंबो में आयोजित किया जाएगा।

Imageटूर्नामेंट में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स शामिल हैं। विस्तृत शेड्यूल के अनुसार भारत का पहला मैच 7 फरवरी की रात मुंबई में अमेरिका के खिलाफ होगा, जबकि पाकिस्तान से हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।

शेड्यूल के अन्य मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसी टीमों की भी शुरुआती भिड़ंतें तय हैं, जिससे शुरुआती हफ्ते ही बेहद रोमांचक रहने वाले हैं। भारतीय जर्सी के अनावरण के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इसे अब तक की सबसे खूबसूरत टी20 जर्सी करार दिया है और टीम की ‘नए लुक के साथ नई शुरुआत’ को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:

“आखिर कांग्रेस को हिंदू परंपराओं से समस्या क्या है?”

झारखंड: लातेहार में पकडे गए दो लाख के इनामी नक्सली कमांडर

सीरीज जीतने के लिए भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 359 रनों का टारगेट

अपने से सुंदर बच्चे देखकर होती थी जलन तो ले लेती थी जान…अपने बेटे को तक नहीं बख्शा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें