33 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमस्पोर्ट्सभारतीय टीम के स्पिनर अमित मिश्रा ने दिखाई फैंस के प्रति दरियादिली

भारतीय टीम के स्पिनर अमित मिश्रा ने दिखाई फैंस के प्रति दरियादिली

फैन ने गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए मांगे 300 रु, अमित मिश्रा ने गूगल पे कर दिए 500 रु.

Google News Follow

Related

भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अमित मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मजेदार ट्वीट के चलते वह सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत और भारतीय क्रिकेट को ट्रोल करने वाले लोगों की वह जमकर बैंड बजाते है। अमित मिश्रा खुश मिजाज़ इंसान है। हालांकि इसी कड़ी में एक और घटना जुड़ गया है। दरअसल अमित मिश्रा ने गुरुवार को सुरेश रैना को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसके बाद ट्विटर पर एक यूजर जिसका नाम आदित्य कुमार सिंह बताया जा रहा है उसने भारत के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा से अपनी प्रेमिका को डेट पर ले जाने के लिए 300 रुपये मांगे।  इसके बाद तो उस यूजर ने शायद अमित मिश्रा से जवाब की उम्मीद भी नहीं की होगी। दरअसल अमित मिश्रा ने न सिर्फ उस यूजर को 300 रुपये दिए, बल्कि 200 रुपये बढ़ाकर दिया। अमित ने पेमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- हो गया। डेट के लिए आपको शुभकामनाएं। इसके बाद वह यूजर अमित मिश्रा का फैन बन गया। इस पर ट्विटर यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए अमित मिश्रा को धन्यवाद भी कहा। आदित्य ने लिखा- इस तोहफे के लिए धन्यवाद स लव यू सर। जिसके बाद यह ट्वीट काफी वायरल हुआ।  

बात यदि अमित मिश्रा के अंतरराष्ट्रीय करियर की करें तो उन्होंने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 खेले हैं। 22 टेस्ट में उनके नाम 76 विकेट, वनडे में 64 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 16 विकेट हैं। इसके अलावा अमित मिश्रा 154 आईपीएल मैच भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 7.35 की इकोनॉमी और 19.55 के स्ट्राइक रेट से 166 विकेट लिए हैं। 17 रन देकर पांच विकेट आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। 

ये भी देखें 

भारतीय टीम को तगड़ा झटका, तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी सीरीज से बाहर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें