27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमस्पोर्ट्ससचिन तेंदुलकर चुने गए 21वीं सदी के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर चुने गए 21वीं सदी के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज

Google News Follow

मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जलवा संन्यास के 8 साल भी कायम है. लिटिल मास्टर तेंदुलकर को 21वीं सदी का सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज चुना गया है, मास्टर ब्लास्टर को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा से कड़ी टक्कर मिली. सचिन और संगकारा को बराबर अंक मिले थे लेकिन ज्यूरी के सदस्यों भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में ज्यादा वोट किया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने इसकी घोषणा शनिवार की. स्टार स्पोर्ट्स ने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले टेस्ट क्रिकेट में 21वीं सदी का सबसे महान खिलाड़ी चुनने की एक अनूठी पहल की थी,स्टार स्पोर्ट्स की ओर से बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और कप्तान चार श्रेणियों में एक खिलाड़ी को चुना जाएगा. बल्लेबाज कैटेगरी में सचिन तेंदुलकर, स्टीवन स्मिथ, कुमार संगकारा और जैक कैलिस शामिल थे। गेंदबाजी में मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, डेल स्टेन और ग्लेन मैक्ग्रा का नाम है. ऑलराउंडर श्रेणी में जैक कैलिस, बेन स्टोक्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और रविचंद्रन अश्विन में से किसी एक को चुना जाएगा. कप्तान श्रेणी में स्टीव वॉ, ग्रीम स्मिथ, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली को नामित किया गया है. स्टार स्पोर्ट्स ने इसके लिए 50 सदस्यीय ज्यूरी भी गठित की है.ज्यूरी में सुनील गावस्कर, इयान बिशप, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन, स्कॉट स्टाइरिस, गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ दुनिया भर के वरिष्ठ खेल पत्रकार, विश्लेषक और एंकर भी शामिल हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें