27.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमस्पोर्ट्सविश्वकप में यह कारनामा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने विराट

विश्वकप में यह कारनामा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने विराट

Google News Follow
ICC World cup 2023 का फ़ाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब तक इस मैच में कई रिकार्ड बन चुके हैं तो कई टूटे भी हैं। इसी कड़ी में बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और उपलब्धि हासिल की। कोहली विश्वकप के सेमीफाइनल और फाइनल में  दोनों मैचों में 50 रन बनाने वालों की सूची में शामिल हो गए। इससे पहले भारत का कोई खिलाड़ी इस सूची में शामिल नहीं था।
विराट कोहली विश्वकप में ऐसा कारनामा करने वाले सातवें बल्लेबाज और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के माइकल ब्रियरली ने साल 1979 में, ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून ने साल 1987 में, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने साल 1992 में, श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा ने साल 1996 में, जबकि न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट ने साल 2015 में, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी साल 2015 में सेमीफाइनल और फाइनल के दोनों मैचों में 50 से अधिक रन बनाये थे। अब भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने 2023 के विश्वकप के सेमी फाइनल और फाइनल दोनों मैचों में 50 से अधिक रन बनाये।

इस विश्वकप में कोहली का बल्ला खूब चला है। सेमीफाइनल में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 49 शतकों का रिकार्ड तोड़ दिया और वनडे मैच में 50 सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उनके खाते में अब तक 765 रन जुड़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें 

विश्वकप पर राजनीति: राउत ने पूछा, PM मोदी बॉलिंग करेंगे, शाह करेंगे बैटिंग?     

इजरायल और हमास युद्ध:  छह पक्षीय समझौते में क्या हुआ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें