23 C
Mumbai
Tuesday, January 27, 2026
होमस्पोर्ट्सबजरंग पुनिया ने पद्मश्री लौटाने का किया ऐलान, जाने  उन्होंने ऐसा क्यों...

बजरंग पुनिया ने पद्मश्री लौटाने का किया ऐलान, जाने  उन्होंने ऐसा क्यों किया        

पुनिया ने एक्स सोशल मीडिया पर एक खत लिखकर इसका ऐलान किया।

Google News Follow

Related

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर बृजभूषण शरण सिंह के करीबी को चुने जाने पर बवाल मचा हुआ है।शुक्रवार को बजरंग पुनिया ने पद्मश्री लौटाने का ऐलान किया है। पुनिया ने एक्स सोशल मीडिया पर एक खत लिखकर इसका ऐलान किया।  उन्होंने खत में पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे अर्जुन अवार्ड, खेल रत्न और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  लेकिन जब महिला पहलवानों का सम्मान ही नहीं किया जाता है तो इस बोझ के तले दबकर अपनी जिंदगी नहीं जी पाउँगा। पुनिया ने महिला पहलवानों के आंदोलन का भी जिक्र किया है।     

 गौरतलब है कि, गुरुवार को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को चुना गया। इसके बाद साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान साक्षी मलिक ने रेसलिंग छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था की हमने दिल से लड़ाई लड़ी लेकिन बृजभूषण शरण सिंह जैसे शख्स के करीबी और बिजनेस पार्टनर संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। तो आज मै कुश्ती छोड़ती हूं आज से मुझे मैट पर दिखाई नहीं दूंगा।

पुनिया ने खत कई बातों का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” जिन बेटियों को बेटी बचाओ  बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अम्बेसडर बना था वे अपने खेल से ही बाहर हो गई। इसके बावजूद भी हम सम्मानित पहलवान कुछ नहीं कर सके। यह बात हमे कचोटती है। पुनिया ने एक पोस्टर की इशारा करते हुए लिखा है कि उन लोगों ने दावा किया है कि दबदबा है और रहेगा। इसी मानसिक दबाव में आकर एकमात्र महिला पहलवान साक्षी पहलवान ने खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें    

भारत का सच्चा दोस्त!: गणतंत्र दिवस पर फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन होंगे मुख्य अतिथि     

नए पुराने चेहरों का सामंजस्य: छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा की जीत का सूत्र

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें