29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमUncategorizedगर्भाशय कैंसर के नए जीनोमिक जोखिम कारकों की पहचान!

गर्भाशय कैंसर के नए जीनोमिक जोखिम कारकों की पहचान!

शोध में हुआ अहम खुलासा

Google News Follow

गर्भाशय कैंसर को लेकर हुए एक नए शोध में वैज्ञानिकों ने ऐसे पांच नए जीनोमिक स्थानों की पहचान की है जो इस गंभीर बीमारी के खतरे को बढ़ा सकते हैं। यह कैंसर, जिसे एंडोमेट्रियल कैंसर भी कहा जाता है, महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक जानलेवा बीमारी है, जिससे हर साल दुनियाभर में लगभग चार लाख महिलाएं प्रभावित होती हैं और इनमें से एक लाख की मौत हो जाती है।

गर्भाशय कैंसर के जोखिम कारकों में मोटापा, मधुमेह, सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन का अधिक स्तर और उम्र का बढ़ना शामिल हैं। जर्मनी के हनोवर मेडिकल स्कूल (एमएचएच) की रिसर्च टीम ने ईबायोमेडिसिन मैगजीन में प्रकाशित अध्ययन में बताया कि उन्होंने जीनोम में पांच ऐसे नए स्थानों की खोज की है जो इस कैंसर के विकास में सहायक हो सकते हैं। इस खोज के बाद ज्ञात जीनोमिक जोखिम कारकों की कुल संख्या 16 से बढ़कर 21 हो गई है।

एमएचएच की स्त्री रोग अनुसंधान इकाई की प्रमुख डॉ. थिलो डॉर्क बुसेट ने कहा कि यह खोज हमें वंशानुगत गर्भाशय कैंसर के जोखिम का अधिक सटीक अनुमान लगाने की दिशा में एक कदम और आगे ले जाती है। उन्होंने बताया कि जितने अधिक जीन इस बीमारी से जुड़े पाए जाएंगे, उतनी ही सटीकता से किसी महिला में इसके होने की संभावना का आकलन किया जा सकेगा।

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने कई देशों के राष्ट्रीय बायो बैंक से 17,000 से अधिक कैंसर पीड़ितों और 2,90,000 स्वस्थ महिलाओं के आनुवंशिक आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण किया। इसके बाद परिणामों को एक अन्य प्रतिभागी समूह में सत्यापित भी किया गया। टीम ने विशेष रूप से नए रिस्क जीन नेविगेटर-3 (NAV3) का गहन अध्ययन किया, जो सामान्यतः एंडोमेट्रियम में कोशिका वृद्धि को नियंत्रित करता है और ट्यूमर सप्रेसर जीन के रूप में काम करता है।

एमएचएच की बायोलॉजिस्ट डॉ. धन्या रामचंद्रन ने बताया कि NAV3 कैंसर निर्माण को रोकने में सहायक होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह खोज न केवल गर्भाशय कैंसर के बारे में समझ को गहरा बनाएगी, बल्कि इससे नई निवारक रणनीतियों और चिकित्सीय उपायों के विकास का रास्ता भी खुलेगा।

यह भी पढ़ें:

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट से क्रिश्चियन मिशेल की रिहाई की याचिका ख़ारिज !

राहुल गांधी का फ़र्जी दावा !

“हम जिएंगे स्वदेशी के लिए और मरेंगे देश के लिए”

“E 20 पेट्रोल से कोई गाड़ी खराब हुई हो तो एक उदाहरण दिखाएं”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें