29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाइजरायली सेना ने 7 अक्टूबर हमले का लिया बदला, हमास के पांच...

इजरायली सेना ने 7 अक्टूबर हमले का लिया बदला, हमास के पांच बड़े कमांडर ढेर!

इजरायली सुरक्षा कैबिनेट की बैठक गुरुवार (7 अगस्त) रात से शुरू होकर पूरी रात चली।

Google News Follow

गाजा में जारी संघर्ष के बीच इजरायली सेना (IDF) ने घोषणा की है कि उसने 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले का बदला लेते हुए हमास के पांच शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है। IDF ने इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी, जिसमें बताया गया कि उनके ताज़ा ऑपरेशन में हमास के कई आतंकी मारे गए हैं।

मारे गए कमांडरों में डिप्टी कमांडर मुराद नसीर मुसा अबु जराद और हमास के एंटी-टैंक ग्रुप का डिप्टी हेड माहमुद शुकरी दर्दसावी शामिल हैं। सेना ने स्पष्ट किया कि गाजा में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसका मकसद इजरायली नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

पिछले कुछ समय से इजरायल ने गाजा में अपने सैन्य अभियानों की रफ्तार तेज कर दी है। बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने पुष्टि की थी कि सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा सिटी पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी है। अब तक चल रहे युद्ध में लगभग 60,000 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, गाजा के बड़े हिस्से तबाह हो चुके हैं, और करीब 20 लाख लोग अकाल के खतरे का सामना कर रहे हैं।

दरम्यान इजरायली सुरक्षा कैबिनेट की बैठक गुरुवार (7 अगस्त) रात से शुरू होकर पूरी रात चली। बैठक से पहले नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल पूरे गाजा पर कब्जा कर इसे हमास के नियंत्रण से मुक्त करेगा और अंततः इसे एक नागरिक सरकार को सौंप देगा।

हालांकि, नेतन्याहू को यह योजना सेना के शीर्ष जनरलों की आपत्तियों के बीच तैयार करनी पड़ी। रिपोर्ट के अनुसार, जनरलों ने चेतावनी दी थी कि गाजा में जंग को और आगे बढ़ाने से हमास द्वारा बंधक बनाए गए करीब 20 से अधिक जीवित इजरायली नागरिकों की जान को खतरा हो सकता है। इसके अलावा, उनका मानना है कि युद्ध की तीव्रता बढ़ाने से पहले से ही दो साल से क्षेत्रीय संघर्षों में उलझी इजरायली सेना पर और दबाव पड़ेगा।

बंधक बने इजरायली नागरिकों के परिवार भी इस सैन्य रणनीति का विरोध कर रहे हैं। उनका डर है कि संघर्ष बढ़ने से उनके प्रियजनों की जान पर सीधा खतरा मंडरा सकता है। इस बीच, गाजा में मानवीय संकट गहराता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

इनकम टैक्स बिल 2025 वापस, 11 अगस्त को संसद में पेश होगा नया संशोधित बिल!

अमेरिका का सैनिक रूस को सैन्य रहस्य बेचने के आरोप में गिरफ्तार; जानिए कौन है टेलर एडम ली!

“‘छावा’ मेरे दिल के बेहद करीब, साहस और गौरव की यात्रा है” – विक्की कौशल

गर्भाशय कैंसर के नए जीनोमिक जोखिम कारकों की पहचान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें