29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका का सैनिक रूस को सैन्य रहस्य बेचने के आरोप में गिरफ्तार;...

अमेरिका का सैनिक रूस को सैन्य रहस्य बेचने के आरोप में गिरफ्तार; जानिए कौन है टेलर एडम ली!

राष्ट्र की रक्षा संबंधी जानकारी विदेशी दुश्मन को देने और नियंत्रित तकनीकी डेटा के निर्यात का प्रयास करने का आरोप

Google News Follow

अमेरिकी सेना का एक 22 वर्षीय जवान टेलर एडम ली, रूस को संवेदनशील सैन्य जानकारी बेचने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ली पर आरोप है कि उसने अमेरिकी सेना के मुख्य युद्ध टैंक M1A2 अब्राम्स और अन्य सैन्य उपकरणों से जुड़ी गोपनीय जानकारी एक SD कार्ड के जरिए एक ऐसे व्यक्ति को दी, जिसे वह रूस के रक्षा मंत्रालय का प्रतिनिधि समझता था। बदले में वह रूसी नागरिकता चाहता था।

ली, टेक्सास के फोर्ट ब्लिस में तैनात था और टॉप सीक्रेट क्लियरेंस रखता था। उसने इस साल मई में अमेरिका के खिलाफ नाराजगी जताते हुए रूस को मदद की पेशकश की थी। जून में उसने संदेश भेजा कि “अमेरिका मुझसे खुश नहीं है क्योंकि मैं उनकी कमजोरियां उजागर करना चाहता हूं।” जुलाई में उसने एक संदिग्ध रूसी एजेंट से मुलाकात की और SD कार्ड सौंपा जिसमें अमेरिकी सैन्य क्षमता से संबंधित दस्तावेज़ थे। इसके बाद, उसने एक टैंक के पुर्जे को टेक्सास के एल पासो स्थित स्टोरेज यूनिट में छोड़कर मिशन accomplished का संदेश भेजा।

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, टेलर ली पर राष्ट्र की रक्षा संबंधी जानकारी विदेशी दुश्मन को देने और नियंत्रित तकनीकी डेटा के निर्यात का प्रयास करने का आरोप है। एफबीआई और आर्मी काउंटरइंटेलिजेंस कमांड ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी को एक सख्त संदेश बताया है कि “देशद्रोह करने वाले सैनिक बख्शे नहीं जाएंगे।”

इससे पहले जैक टेइशेरा नामक गार्ड्समैन ने रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े दस्तावेज़ गेमिंग ऐप Discord पर लीक किए थे और एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने डेटिंग ऐप पर युद्ध संबंधी जानकारियां साझा की थीं। ब्रिगेडियर जनरल सीन एफ. स्टिंचन ने कहा, “यह मामला एक गंभीर चेतावनी है कि हमारे अंदर से भी खतरा हो सकता है। हम ऐसे सैनिकों को पकड़ने और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यह भी पढ़ें:

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट से क्रिश्चियन मिशेल की रिहाई की याचिका ख़ारिज !

“हम जिएंगे स्वदेशी के लिए और मरेंगे देश के लिए”

राहुल गांधी का फ़र्जी दावा !

“E 20 पेट्रोल से कोई गाड़ी खराब हुई हो तो एक उदाहरण दिखाएं”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें