28 C
Mumbai
Thursday, April 2, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधा1 अप्रैल से PAN कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव: सिर्फ आधारकार्ड से...

1 अप्रैल से PAN कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव: सिर्फ आधारकार्ड से नहीं बनेगा PAN कार्ड

यह दस्तावेज भी होंगे जरूरी

Google News Follow

Related

देश में वित्तीय लेन-देन के लिए अनिवार्य दस्तावेज माने जाने वाले PAN कार्ड को लेकर सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए नियमों के तहत अब केवल आधारकार्ड के आधार पर PAN कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा। सरकार ने PAN कार्ड आवेदन प्रक्रिया को अधिक सख्त और पारदर्शी बनाने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज अनिवार्य कर दिए हैं।

अब ये दस्तावेज होंगे जरूरी:

1 अप्रैल 2026 के बाद PAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड के साथ इनमें से एक दस्तावेज देना जरूरी होगा:

  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं का प्रमाणपत्र (मैट्रिक)
  • मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथ पत्र (Affidavit)

इन दस्तावेजों के जरिए आवेदक की पहचान और जन्मतिथि का सत्यापन अधिक सटीक तरीके से किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति 31 मार्च तक आवेदन करता है, तो वह केवल आधार कार्ड के आधार पर PAN कार्ड बनवा सकता है। लेकिन 1 अप्रैल के बाद नए नियम अनिवार्य हो जाएंगे।

पुराने फॉर्म होंगे बंद

सरकार 1 अप्रैल से नया PAN आवेदन फॉर्म लागू करेगी। नए नियमों के अनुसार,पुराने फॉर्म से नया PAN कार्ड नहीं बन सकेगा। PAN कार्ड में सुधार (Correction) या अपडेट के लिए भी नया फॉर्म ही मान्य होगा।

नए नियमों के अनुसार PAN कार्ड पर दर्ज नाम पूरी तरह आधार कार्ड में दर्ज नाम के समान होना अनिवार्य होगा। यदि आधारकार्ड में नाम गलत है, तो पहले उसमें सुधार करना जरूरी होगा, अन्यथा आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

क्यों किए गए ये बदलाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम फर्जी PAN कार्ड, डुप्लिकेट एंट्री और KYC में गड़बड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है। PAN कार्ड का उपयोग बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग, निवेश और बड़े वित्तीय लेन-देन में होता है, इसलिए इसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करना आवश्यक माना गया है।

सरकारी अधिकारियों ने सलाह दी है की, आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। आधार कार्ड में नाम और विवरण सही कर लें। 1 अप्रैल के बाद केवल नए नियम ही लागू होंगे।

इन बदलावों से PAN कार्ड सिस्टम को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में भगदड़; आठ महिलाओं की मौत

25 दिन ‘डिजिटल गिरफ्त’ में रखकर रिटायर्ड अधिकारी से ठग लिए 1.57 करोड़

ईरान से भारत आ रहे विमान पर अमेरिका का हमला

बिहार : पीएम मोदी ने नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,941फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें