33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाबेटी को दिखाया दुल्हन और बेवा मां से कराया निकाह, मेरठ का...

बेटी को दिखाया दुल्हन और बेवा मां से कराया निकाह, मेरठ का चौंकाने वाला केस।

ईद के दिन अजीम की शादी धूमधाम से करवा दी गई।

Google News Follow

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर युवक को धोखा देकर उसकी शादी उसकी भाभी की विधवा बहन से करा दी गई। पीड़ित युवक अजीम मियां ने जब सच्चाई जानी तो उसके होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, रमज़ान के दौरान अजीम के भाई और भाभी ने मिलकर एक साजिश रची। अजीम को बताया गया कि उसकी शादी उसकी भाभी की जवान और खूबसूरत बेटी से कराई जा रही है। लड़की को दिखाया भी गया और अजीम से निकाह के लिए सहमति ले ली गई।

ईद के दिन अजीम की शादी धूमधाम से करवा दी गई। रिश्तेदारों और बारातियों ने भी शिरकत की। लेकिन जब निकाह के बाद दस्तावेज सामने आए, तो अजीम को पता चला कि जिसकी बेटी बताकर निकाह कराया गया था, असल में वह महिला भाभी की 45 वर्षीय विधवा बहन है।

अजीम का आरोप है कि उसके साथ धोखा किया गया। निकाह के बाद पंचायत के बहाने उसे समझाया गया और अधेड़ महिला को उसके साथ विदा कर दिया गया। अब वह महिला अजीम पर पत्नी का दर्जा देने का दबाव बना रही है और कह रही है कि यदि उसे पत्नी का हक नहीं मिला, तो वह कानूनी कार्रवाई करेगी।

अजीम इस निकाह को मानने से इंकार कर रहा है और इंसाफ के लिए थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक चक्कर काट रहा है।

यह भी पढ़ें:

आवासीय कॉलनी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, होटल की तरह सजाए गए थे कमरे!

दिल्ली: एमसीडी चुनाव में भाजपा का पलड़ा दिख रहा है भारी!

America: नशीली दवा और 2.3 दशलक्ष डॉलर्स की ठगी में भारतीय मूल का डॉक्टर दोषी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें