27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाइस्राइल ने मार गिराया ईरानी कमांडर सईद इजादी

इस्राइल ने मार गिराया ईरानी कमांडर सईद इजादी

7 अक्टूबर के हमले का था मास्टरमाइंड

Google News Follow

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने एक सटीक हवाई हमले में ईरानी कमांडर सईद इजादी को मार गिराया है। इजादी को आतंकी संगठन हमास के साथ मिलकर 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमले की योजना बनाने वाला प्रमुख सूत्रधार बताया जाता रहा है।

इज़राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार (21 जून)को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,“सईद इजादी, जो ईरानी शासन की इज़राइल को समाप्त करने की योजना का स्थापक था, उसे इस्राइली सेना ने क़ुम इलाके में एक सटीक हमले में मार गिराया। वह क़ुद्स फोर्स के ‘फिलिस्तीन कोर’ का कमांडर था और हमास के साथ मिलकर आतंकवादी हमलों के लिए सैन्य समन्वय का जिम्मेदार था।”.

IDF ने आगे कहा कि इजादी ने ईरान और हमास के बीच वित्तीय और सैन्य समन्वय को गहरा किया था और वह ईरान से हमास को फंडिंग बढ़वाने का जिम्मेदार भी था।

IDF के मुताबिक, सईद इजादी 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का प्रमुख योजनाकार था। उस दिन हमास ने इज़राइल पर अचानक हमला कर दिया था, जिसमें सैकड़ों नागरिकों की मौत हुई और दर्जनों लोगों को बंधक बनाया गया था। इसके बाद से इज़राइल और हमास के बीच विस्तृत युद्ध छिड़ा हुआ है, जिसमें अब तक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।

अब तक ईरानी शासन की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इज़राइली सेना ने यह संकेत दिया है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो इज़राइल पर हमले की साजिश में शामिल हो।

सईद इजादी की मौत इस्राइल की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें वह अपने खिलाफ किसी भी आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लेने वालों को निशाना बनाता है, चाहे वे किसी भी देश में क्यों न हों। इजादी की मौत से न केवल हमास को झटका लगा है, बल्कि ईरान-हमास की गुप्त सैन्य साझेदारी पर भी असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

“चाहें कुछ भी कर लूं, नोबेल नहीं मिलेगा।”

छात्र बनकर 14 दिन तक कैंपस में रह रहा था बिलाल अहमद तेली गिरफ्तार

इस समय इजरायल को रुकने के लिए दबाव बनाना मुश्किल है।

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब ₹1100 महीना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें