29 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमदेश दुनियारक्षा क्षेत्र में भारत की साख, राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुटता जरूरी: बिप्लब...

रक्षा क्षेत्र में भारत की साख, राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुटता जरूरी: बिप्लब देब!

भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना की ताकत पर गर्व है।

Google News Follow

Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है। वहीं, भाजपा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देश के सैनिकों का गौरव बताया है।

भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना की ताकत पर गर्व है। हमने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब दिया और हमारी सेना किसी भी तरह की आतंकी घटनाओं का जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि रक्षा के क्षेत्र में दुनिया ने भारत की ताकत को देखा है। हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर कोई हमारे लोगों पर हमला करता है, तो हम चुप नहीं रहेंगे। हमने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान नहीं किया।

पाकिस्तान ने जो पहलगाम में किया, उसका जवाब हमारी सेना ने दिया। मेरा मानना है कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए। हमें एकजुट होकर लड़ना होगा।

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। हमारी सेना ने जो कदम उठाया, वो वाकई सराहनीय है। जो कुछ भी हुआ, वह बहुत सकारात्मक कदम था। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।

अरुण गोविल ने सीएम योगी के कांवड़ वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी कांवड़ को लेकर जो कह रहे है, वो बिल्कुल सही कह रहे हैं। इस विषय पर सवाल उठाने की कोई जरूरत नहीं है। मेरा मानना है कि पूरी कांवड़ यात्रा बहुत अच्छे से चल रही है, प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतरीन है और सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। हमें उम्मीद है कि ये यात्रा बहुत सुचारू रूप से पूरी होगी।

यह भी पढ़ें- 

ढाका हादसा: ट्रेनिंग विमान स्कूल से टकराया, 19 की मौत, 70 घायल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें