31 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकरोड़ों की प्रॉपर्टी, कई देशों में रेस्टोरेंट्स; संगीत के साथ बिजनेस में...

करोड़ों की प्रॉपर्टी, कई देशों में रेस्टोरेंट्स; संगीत के साथ बिजनेस में भी सफल रहीं आशा भोसले

Google News Follow

Related

भारतीय संगीत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक आशा भोसले का रविवार(12 अप्रैल) को मुंबई में निधन हो गया। गायिका को शनिवार (11 अप्रैल) शाम ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर को आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की। आनंद भोसले ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा।

आशा बॉलीवुड के उन महान मूल गायकों में से आखिरी थीं, जिनकी आवाज ने इस इंडस्ट्री और देश के संगीत के स्वाद को आकार दिया। उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के अलावा मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक हिंदी संगीत की दुनिया पर राज किया।

लगभग 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा भोसले ने 22 भाषाओं में 12 हजार से अधिक गाने गाए। उन्हें संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के तौर पर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ से भी पहचान मिली।

मनोरंजन जगत को अनगिनत सदाबहार हिट गाने देने वाली भोसले को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं। गानों में सुरीली आवाज देने वाली आशा भोसले की संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र है कि उनकी अनुमानित नेट वर्थ 200 से 250 करोड़ रुपए तक है।

वह एक कलाकार ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी रहीं। आशा भोसले ने दुनियाभर में अपनी एक रेस्टोरेंट चेन खोली। इनमें खाड़ी क्षेत्र के देश जैसे यूएई, कुवैत और बहरीन में उनके रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा यूके के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में भी रेस्टोरेंट खोले। कहा जाता है कि आशा खुद एक अच्छी कुक थीं और उन्होंने शेफ को ट्रेनिंग भी दी।

उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रहा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास लगभग 80 से 100 करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी है। उनकी मुंबई और पुणे में आलीशान रिहायशी प्रॉपर्टीज भी हैं। एक लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल था, जिसे उन्होंने अच्छी कीमत में बेच दिया था।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026:दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर लगा कड़ा जुर्माना

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छापा; छात्र के कमरे से 2 मैगज़ीन, जिंदा कारतूस, 8 मोबाईल, नकली नोट बरामद

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

कैंसर ठीक करने के झांसे से आदिवासियों को लुभाया, एक पादरी गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें