30.5 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमलाइफ़स्टाइलगर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती...

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Google News Follow

Related

गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। मई-जून की चिलचिलाती गर्मी में अगर शरीर को सही तरीके से हाइड्रेटेड न रखा जाए, तो डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस मौसम में सबसे जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दी जाए।

अक्सर लोग तब पानी पीते हैं जब उन्हें तेज प्यास लगती है लेकिन गर्मियों में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना बेहद जरूरी है। चाहे आप घर पर हों, ऑफिस में हों या बाहर सफर कर रहे हों, हमेशा अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सिर्फ सादा पानी ही नहीं, बल्कि कुछ देसी और हेल्दी ड्रिंक्स भी शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं, जैसे नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी। नारियल पानी शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी करता है, जबकि छाछ पेट को ठंडक देती है और पाचन भी बेहतर रखती है। वहीं नींबू पानी शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है। गर्मियों में ये चीजें किसी प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं होतीं।

इसके अलावा, खाने-पीने में भी थोड़ी सावधानी जरूरी है। गर्मी में ऐसे फल और सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो। तरबूज, खीरा, खरबूजा और संतरा जैसे फल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में काफी मदद करते हैं। खासकर तरबूज और खीरा गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं।

गर्मियों में कैफीन और ज्यादा शुगर वाले पेय शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं। कई लोग ठंडक पाने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं लेकिन ये कुछ समय की राहत जरूर देते हैं पर शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट नहीं कर पाते। इसलिए इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में खास ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि उनके शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है। अगर किसी को बार-बार चक्कर आना, सिरदर्द, ज्यादा कमजोरी या उल्टी जैसी समस्या हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में जिनके पैर छूकर गले लगाया, वह कार्यकर्ता कौन हैं?

सुवेंदु शपथ पर मनोज झा बोले, बंगाल हिंसा रोकना पहली प्राथमिकता हो!

100 करोड़ के फर्जी GST और मनी लॉन्ड्रिंग केस में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,096फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें