29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाआकृति कक्कड़ के ‘ओ जानू’ में दिखा 70-80 दशक का पुराना रंग!

आकृति कक्कड़ के ‘ओ जानू’ में दिखा 70-80 दशक का पुराना रंग!

गाने के संगीत के साथ इसका वीडियो भी काफी अलग रखा गया है, जिसमें दोनों कई मशहूर कलाकारों और यादगार किरदारों के रूप में नजर आ रहे हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
गायिका आकृति कक्कड़ अपने नए गाने ‘ओ जानू’ को लेकर चर्चा में है। वह इस गाने के जरिए लोगों को पुराने दौर की रंगीन दुनिया में ले जाती है। दरअसल, इस गाने में 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड के डिस्को संगीत की मस्ती सुनाई देती है। आकृति ने इसे मशहूर गायक और संगीतकार पलाश सेन के साथ मिलकर तैयार किया है। गाने के संगीत के साथ इसका वीडियो भी काफी अलग रखा गया है, जिसमें दोनों कई मशहूर कलाकारों और यादगार किरदारों के रूप में नजर आ रहे हैं।

‘ओ जानू’ को लेकर आकृति ने कहा, ”मैं चाहती थी कि गाना सुनने वाले को अलग-अलग भावनाओं से जोड़े। मेरे लिए यह गाना एक तरह की संगीत यात्रा है, जो लोगों को पुराने डिस्को दौर की याद दिलाएगी। मेरा मानना है कि संगीत में ऐसा असर होना चाहिए कि उसे सुनने के बाद इंसान कुछ अलग महसूस करे। इसी सोच के साथ मैंने इस गाने में पुराने दौर की मस्ती और आज के समय की प्रस्तुति को साथ लाने की कोशिश की है।”

आकृति ने कहा,, ”इस गाने का मकसद पुराने समय के उन कलाकारों को भी याद करना है, जिन्हें लोग कई दशकों से पसंद करते आए हैं। गाने की धुन और अंदाज में 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड के पॉप, फंक और डिस्को संगीत की झलक रखी गई है। इस गाने को सुवम मोइत्रा ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल गीत सागर ने लिखे हैं।”

आकृति ने आगे कहा, “जब भी मैं कोई नया गाना बनाती हूं, तो कोशिश करती हूं कि वह मेरे पिछले गाने से अलग हो। मैं सिर्फ एक ही तरह के संगीत तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहतीं। कई लोग कलाकारों को सलाह देते हैं कि उन्हें किसी एक खास संगीत शैली को अपनी पहचान बनाना चाहिए, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानतीं। मेरे लिए मेरी आवाज ही मेरी शैली है।”

‘ओ जानू’ गाने में आकृति मर्लिन मुनरो, जीनत अमान, परवीन बाबी, बसंती, मस्तानी और मंजुलिका जैसे अलग-अलग रूपों में नजर आती हैं। वीडियो में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई यादगार झलकियां एक साथ देखने को मिलती हैं।

आकृति ने कहा, “लंबे समय से मेरे मन में बॉलीवुड और हॉलीवुड के मशहूर किरदारों पर आधारित एक आउटफिट वाली पार्टी करने की इच्छा थी। ऐसे में जब मुझे इसी तरह का पूरा म्यूजिक वीडियो बनाने का मौका मिला तो मैं काफी उत्साहित हो गईं।

मैंने इन किरदारों को उनकी बराबरी करने के लिए नहीं, बल्कि उनके प्रति प्यार और सम्मान जताने के लिए अपनाया है। मेरे लिए यह आसान नहीं था। एक के बाद एक कई किरदारों का रूप लेना काफी मुश्किल होता है। हर किरदार के लिए अलग तैयारी करनी पड़ी, लेकिन मेरी टीम ने पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।”
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें