24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियायही तो है संस्कार,भाजपा से यूजर्स खुश,सपा से खफा,जानें क्या है वजह?

यही तो है संस्कार,भाजपा से यूजर्स खुश,सपा से खफा,जानें क्या है वजह?

बीमार कल्याण से मिलने रोज मिल रहे योगी,पर आजम खान की सुध नहीं ली अखिलेश ने

Google News Follow

लखनऊ। इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफें हो रहीं हैं। वजह हम आपको बता रहे हैं। ये तस्वीर लखनऊ के PGI अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से योगी की मुलाकात के दौरान की है। कल्याण सिंह की हालत इन दिनों खराब चल रही है। उन्हें इलाज के लिए पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब PGI में शिफ्ट कर दिया गया है। कल्याण सिंह से मिलने के लिए BJP के लगभग सभी बड़े नेता पहुंच चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, बिहार में मंत्री शाहनवाज हुसैन जैसे बड़े नेता कल्याण सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगभग हर दूसरे दिन कल्याण सिंह से मिलने पहुंचते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करके BJP की तारीफ कर रहे हैं कि वो अपने बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी इन दिनों दिल्ली में हैं। सोमवार की रात डॉ. जोशी के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्‌डा पहुंचे। नड्डा ने डॉ. जोशी का पैर छूआ और उनसे आशीर्वाद लिया। यूजर्स ने इस फोटो को भी शेयर किया और लिखा कि यही संस्कार होते हैं। BJP की दोनों तस्वीरों के साथ एक तीसरी तस्वीर जो वायरल हो रही है वो सपा नेता और सांसद आजम खान की है। आजम एक साल से सीतापुर जेल में बंद थे। 30 अप्रैल 2021 को उनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद RTPCR जांच कराई गई थी। इसके बाद 9 मई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। कई बार उनकी हालत गंभीर हुई थी। 13 जुलाई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सोशल मीडिया यूजर्स सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। बीमार आजम खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि दो महीने हो गए उनकी तबियत को खराब हुए पर किसी सपा नेता ने उनकी सुध नहीं ली।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें