32.2 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमस्पोर्ट्सतालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड डायरेक्टर को हटाया, हक्कानी को ...

तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड डायरेक्टर को हटाया, हक्कानी को …

Google News Follow

Related

काबुल। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान यहां के क्रिकेट पर खतरा मंडराने लगा था। अब तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हामिद शिनवारी को पद से हटा दिया है। उन्होंने सोमवार को अपने फेसबुक पेज इस संबंध की जानकारी दी। वहीं, खबर है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निदेशक नसीबुल्लाह हक्कानी को बनाया गया है। यह जानकारी बोर्ड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी गई है।
Naseeb Khan, has been introduced as the new CEO of the Afghanistan Cricket Board (ACB), by board’s Chairman Mr @AzizullahFazli He hold master’s degree and has knowledge of cricket as well.
-Afghanistan Cricket Board,@ACBofficials Sep 20, 2021
हामिद शिनवारी को तालिबान के नए गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के छोटे भाई अनस हक्कानी ने हटाया है। अनस तालिबान के नए इंटिरियर मिनिस्टर सिराजुद्दीन हक्कानी का छोटा भाई है। हामिद ने बताया कि उन्हें पद से हटाने की कोई वजह नहीं बताई गई है, लेकिन बताया कि उन्हें कहा गया है कि नसीबुल्लाह हक्कानी उनकी जगह लेगा। तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद फरमान जारी करते हुए कहा कि महिलाएं किसी खेल में हिस्सा नहीं लेंगी, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है।
इसको लेकर दुनिया भर में तालिबान की बहुत थू-थू भी हो रही है। अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट पर बैन के विरोध में हाल में एसीबी ने अफगानिस्तान मेंस टीम का मैच रद्द कर दिया था। बता दें कि एसीबी के फेसबुक पेज पर भी इसकी घोषणा कर दी गई है कि नसीबुल्लाह हक्कानी नए एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। हालांकि की यह साफ नहीं हो सका है कि नसीबुल्लाह हक्कानी कौन हैं। मालूम हो कि सिराजुद्दीन हक्कानी एफबीआई की लिस्ट में मोस्ट वांटेंड है। एफबीआई उसे 20साल से ढूंढ रही है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,406फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें