29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाकैबिनेट की बैठक से पहले कोरोना विस्फोट: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम...

कैबिनेट की बैठक से पहले कोरोना विस्फोट: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम पॉजिटिव 

Google News Follow

बिहार में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। सीएम नीतीश कुमार के कैबिनेट के दो मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए गए हैं। जिसमें डिप्टी सीएम रेणुका देवी और मंत्री सुनील कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आज यानी बुधवार को सुबह सीएम नितीश कुमार की कैबिनेट की बैठक होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही कोरोना विस्फोट होने के बाद अब सभी मंत्रियों को कोरोना वायरस का टेस्ट करने को कहा गया है।

बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम तारा किशोर प्रसाद और रेणुका देवी  के अलावा अशोक चौधरी और सुनील कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस कोरोना विस्फोट के बाद वरिष्ठ मंत्रियों हड़कंप मचा गया। वहीं, बताया जा रहा हैं कि आज होने वाली बैठक को देखते हुए सभी मंत्रियों को कोरोना वायरस का परीक्षण कराने को कहा गया था। हालांकि सभी संक्रमित मंत्री आइसोलेट हो गए हैं। इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बता दें कि मंगलवार को पटना में 565 कोरोना के नए केस सामने आये है। वहीं पिछले 24 घंटे में तीन गुना कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार कोरोना के कुल 893 केस पाए गए थे। बिहार में कोरोना के प्रकोप की बढ़ोत्तरी को देखे हुए राज्य में नाइट कर्फ्यू के साथ अन्य प्रतिबंध लगा दिया गया है।आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध गुरुवार से  लागू होगा जो 21 जनवरी तक जारी रहेगा।

  ये भी पढ़ें 

कर्नाटक: हिजाब के खिलाफ छात्रों ने भगवा स्कार्फ पहनकर जताया विरोध 

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फिर जताई सूर्य नमस्कार पर आपत्ति 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें