29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाNCPCR ने UP सरकार को दारुल-उलूम देवबंद के खिलाफ कार्रवाई करने को...

NCPCR ने UP सरकार को दारुल-उलूम देवबंद के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

Google News Follow

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दारुल-उलूम देवबंद के खिलाफ फतवा जारी करने और बच्चों के मुद्दों पर भ्रामक बयान देने के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। एनसीपीसीआर ने कहा है इस मामले की जांच की जाए। साथ संबंधित पोर्टल की सामग्री को प्रबंधित किया जाए।

एनसीपीसीआर ने अपने नोटिस में कहा है कि दारुल-उलूम देवबंद अपनी वेबसाइट पर फतवा जारी कर रहा है और भ्रामक बयानों का प्रचार कर रहा है जो पूरी तरह से अवैध है। नोटिस में एनसीपीसीआर ने एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए बच्चों और उनकी शिक्षा से जुड़े एक मामले में दारुल-उलूम देवबंद पर सवाल उठाया है।

नोटिस में कहा गया है कि बच्चों के खिलाफ इस तरह के बयान या सामग्री हानिकारक है।आयोग ने कहा कि यह  कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई है। जिसमें कहा गया है कि पोर्टल पर दी गई सामग्री देश के कानून द्वारा दिए गए अधिकारों के खिलाफ है। और पोर्टल पर जो भी सुझाव दिया गया है वह भ्रामक और गलत है। आयोग ने कहा है कि दस दिन अंदर सरकार दारुल-उलूम देवबंद के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट दें।

ये भी पढ़ें

कोरोना टीकाकरण अभियान को एक साल, डाक टिकट जारी 

टेक्सास के सभी बंधक मुक्त

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें