27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनिया219 भारतीय रोमानिया से दिल्ली पहुंचे 

219 भारतीय रोमानिया से दिल्ली पहुंचे 

Google News Follow
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में फंसे 219 भारतीय नागरिकों को रोमानिया से भारतीय विशेष विमान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा। ऑपरेशन गंगा के तहत इंडिगो एयर लाइन की विशेष उड़ान ने गुरुवार को बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन से सटे देशों में भेजा है जो समन्वय बनाकर भारतीयों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं, दिल्ली पहुंचे भारतीय छात्रों का कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने स्वागत किया। उन्होंने छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय समन्वय स्थापित कर भारतीय छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारत लाने का प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और वीके सिंह यूक्रेन के पड़ोसी देशों से समन्वय बनाकर युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों निकालने में मदद कर रहे हैं।

इसके अलावा, भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की भी मदद ली जा रही है। भारतीय वायु सेना के विमान फंसे हुए भारतीय छात्रों को वापस ला रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अगले दो दिनों में 7,400 से ज्यादा भारतीयों को विशेष विमानों से लाया जाएगा। शुक्रवार को 3,500 लोगों और 5 मार्च को 3900 से अधिक लोगों को यूक्रेन से लाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली अस्पताल में भर्ती 

Russia Attack: यूक्रेन में दहशत के बीच घर पहुंची सहर खान, PM मोदी का जताया आभार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें