31 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine War: यूक्रेनी सांसद को अधिकारियों ने पकड़ा,भाग रहे थे देश छोड़कर

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी सांसद को अधिकारियों ने पकड़ा,भाग रहे थे देश छोड़कर

यूक्रेन की सत्ताधारी पार्टी के ही सांसद येवेन शेवचेंको को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे देश छोड़कर भाग रहे थे। सरकार के नियमों के मुताबिक सांसद को देश छोड़ने का कोई अधिकार नहीं है।

Google News Follow

Related

रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 13वां दिन चल रहा है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन कई शहरों को अपना निशाना बनाया हुआ है|हवाई और मिसाइल हमले के कारण यूक्रेन के अधिकांश शहर खंडहर में तब्दील हो गए हैं युद्ध के चलते यूक्रेन के लोग अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं और कुछ लोग अपना देश छोड़कर भाग रहे हैं। इसी बीच यूक्रेनी सांसद भी देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे,लेकिन अधिकारियों ने अपने ही एक सांसद को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स ने यूक्रेन के आधिकारिक के हवाले से बताया है कि यूक्रेन की सत्ताधारी पार्टी के ही सांसद येवेन शेवचेंको को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे देश छोड़कर भाग रहे थे। सरकार के नियमों के मुताबिक सांसद को देश छोड़ने का कोई अधिकार नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और इसीलिए सांसद को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि युद्ध के बीच ही युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई लेकिन यह बेनतीजा रही। इस दौरान सोमवार को बेलारूस में हुई इस बातचीत में युद्ध के बीच लोगों को निकालने के लिए यूक्रेन में ह्यूमन कॉरीडोर बनाने पर भी सहमति नहीं बनी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर हमलावर हैं और दुनिया से मदद मांग रहे हैं।

 यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: ‘ब्लैक SEA’ की अनसुलझी कहानी!

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,223फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें