30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिसिसोदिया ने पूछताछ पर चढ़ाया सियासत रंग, मां का आशीर्वाद और...   ...

सिसोदिया ने पूछताछ पर चढ़ाया सियासत रंग, मां का आशीर्वाद और…        

आप नेता मनीष सिसोदिया ने पूछताछ से पहले किया शक्ति प्रदर्शन 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
दिल्ली सरकार की नई शराब नीति में अनियमितता को लेकर सोमवार को सीबीआई ने आप नेता मनीष सिसोदिया ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इस संबंध में सीबीआई ने शनिवार को ही सिसोदिया को समन भेजा था। इसके बाद आप पार्टी ने शनिवार को ही गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। आज यानी सोमवार को आप पार्टी ने पूछताछ को सियासी रंग देते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।

दरअसल जब, मनीष सिसोदिया सीबीआई के कार्यालय के लिए निकले तो अपनी मां का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिसोदिया पीले रंग का कपड़ा गले में डाल रखा था। इसके उनके हजारों समर्थक उनके पीछे चल रह थे। इस पूछताछ को आप ने सियासी रंग देने की भरपूर कोशिश की।

इसके बाद उन्होंने भाजपा पर भी अपनी भड़ास निकाली उन्होंने कहा कि यह सब गुजरात की वजह से हो रहा है। गुजरात में बीजेपी हार रही है। इसलिए मुझे जेल में डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मै ईमानदारी से काम कर रहे  दिल्ली में स्कूल कॉलेज बनवा रहे हैं। बीजेपी गुजरात को नहीं बचा पाएंगे। मनीष सिसोदिया ने कई  ट्वीट कर कहा कि मेरे खिलाफ यह फर्जी मामला है। उन्होंने लिखा कि मेरे घर पर छापेमारी, बैंक लॉकर की जांच और गांव की भी जांच  पड़ताल की गई,लेकिन कुछ नहीं मिला। यह पूरा  मामला फर्जी है बनाया गया है।
ये भी पढ़ें       

रुपये ​के मूल्य में गिरावट पर​ निर्मला सीतारमण ने दी प्रतिक्रिया

​ईरान के तेहरान की कुख्यात ‘एविन’ जेल में लगी भीषण आग​,​ 8 घायल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,328फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें