29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीति'2024 में बीजेपी ही जीतेगी'

‘2024 में बीजेपी ही जीतेगी’

  किसान नेता राकेश टिकैत की भाजपा पर भविष्यवाणी या तंज?

Google News Follow
उपचुनाव में बीजेपी की जीत से किसान नेता राकेश टिकैत को मिर्ची लग गई है। यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार अमन गिरी ने जीत दर्ज की।जिसके बाद से  समाजवादी और बहुजन समाजवादी पार्टी के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। इस बीच राकेश टिकैत ने कहा कि  चुनाव आयोग से लेकर कोर्ट कचहरी तक उन्हीं के हैं। बीजेपी को जनता वोट नहीं दे रही है लेकिन फिर भी जीत उनकी ही हो रही हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब बेईमानी होती है तो कोई असर नहीं होता है। उन्हीं लोगों का चुनाव आयोग है ,कोर्ट कचहरी और अधिकारी सब उनके ही हैं। पूरी यूपी सरकार बेईमानी से बनी है। उन्हें जनता वोट नहीं दे रही है फिर भी वे बेईमानी से जीत रहे हैं। बता दें कि राकेश टिकैत प्रयागराज आये थे। इसी दौरान पत्रकारों ने गोला गोकर्णनाथ सीट पर आये उप चुनाव के परिणाम पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2024 में भी बीजेपी ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि जितनी जान बचानी है बचा लो, अगला टारगेट प्रेस होगा।
बता दें कि किसान आंदोलन की टिकैत ने अगुवाई की थी। यह आंदोलन एक साल तक चला था।बाद में पीएम मोदी तीन कृषि कानूनों  को वापस लेने का ऐलान किया था। वहीं यूपी लखीमपुर खीरी हादसे के बाद  टिकैत ने कई बार यहां का दौरा किया था,बीजेपी के खिलाफ उन्होंने विधानसभा में प्रचार किया था और लोगों से अपील की थी कि वे बीजेपी को  वोट न दें।
ये भी पढ़ें 

 

कन्हैया ने क्यों कहा ‘बीजेपी को वोट दें’ ? 

इमरान खान की आलोचना ने चोट पर खड़े किये  ​सवालिया निशान​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें