राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत ने शुक्रवार को एक भाषण के दौरान कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी पाकिस्तान के लोग खुश नहीं हैं| अब वे मानते हैं कि भारत का विभाजन एक भूल थी। भागवत क्रांतिकारी हेमू कलानी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से सिंधी समाज के लोगों ने शिरकत की।
भागवत ने कहा, अखंड भारत सत्य है: विभाजित भारत एक दुःस्वप्न है। भले ही आजाद पाकिस्तान को भारत से अलग हुए सात दशक से ज्यादा का समय बीत चुका हो, लेकिन उसके लोग नाखुश हैं। लेकिन भारत में ख़ुशी है। भागवत क्रांतिकारी हेमू कलानी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सिंधी समाज को संबोधित कर रहे थे| इस दौरान भागवत ने कहा कि हम नया भारत बनाना चाहते हैं|
संजय राउत को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगे आरोप